सीएम रेखा गुप्ता ने बाढ़ प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से की बात, हर संभव मदद का आश्वासन
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बाढ़ से प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों से बात करके बाढ़ से हुए नुकसान पर दुख जताया। मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ है और हर तरह की सहायता देने को तैयार है।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बाढ़ प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से टेलीफोन पर बात कर उन्हें हरसभंव सहयोग का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा, बाढ़ के कारण जान माल को भारी नुकसान हुआ है। इस संकट की घड़ी में सभी लोग एकजुट होकर काम कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से टेलीफोन पर बात की।
उन्होंने इन राज्यों में बाढ़ से हुए नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की। कहा, बाढ़ से बड़े स्तर पर जीवन और संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। अनेक परिवार बेघर हो गए हैं, सड़क व संचार सेवा प्रभावित हुई हैं।
लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को कहा कि इस कठिन समय में दिल्ली सरकार उनके साथ खड़ी है। दिल्ली सरकार हरसंभव सहायता देने के लिए तत्पर है।
यह भी पढ़ें- Delhi Flood: दिल्ली का पुराना लोहे का पुल वाहनों के लिए बंद, 400 पशुओं के लिए बना अस्थायी गौशाला
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।