दिल्ली के चांदनी चौक की अब बदल जाएगी सूरत, सभी दुकानदार PM Modi की इस मुहिम का बनेंगे हिस्सा
नई दिल्ली के ऐतिहासिक चांदनी चौक (Chandni Chowk) के मुख्य मार्ग को हरा-भरा बनाने की मुहिम शुरू हुई है। चांदनी चौक व्यापार मंडल पीडब्ल्यूडी के साथ मिलकर लालकिला से फतेहपुरी चौक तक 100 पौधे लगाएगा। एक पेड़ मां के नाम अभियान से प्रेरित होकर मोलश्री और अमलताश के पौधे लगाए जाएंगे जिनकी देखभाल की जिम्मेदारी स्थानीय दुकानदार उठाएंगे। इस प्रक्रिया में लगभग 15 दिन लगेंगे।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली।(Chandni Chowk): ऐतिहासिक चांदनी चौक का मुख्य मार्ग हरा-भरा होगा। पीडब्यूडी के सहयोग से चांदनी चौक व्यापार मंडल (सीसीवीएम) ने लालकिला से फतेहपुरी चौक तक मुख्य मार्ग पर 100 पौधे लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इसका शुभारंभ बृहस्पतिवार को स्थानीय विधायक पुनरदीप सिंह साहनी व सीसीवीएम के अध्यक्ष संजय भार्गव ने की। दोनों ने मिलकर मोलश्री का पौधा लगाया।
संजय भार्गव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी आह्वान "एक पेड़ मां के नाम" से प्रेरित इस अभियान के तहत मोलश्री व अमलताश के पौधे लगाए जाएंगे, जिसमें 80 पौधे मोलश्री व 20 अमलताश के होंगे।
चांदनी चौक में मोलश्री का पौधा लगाते स्थानीय विधाय पुनरदीप सिंह साहनी व सीसीवीएम के अध्यक्ष संजय भार्गव। फोटो: सीसीवीएम
खासकर हर एक पौधे से एक-दो दुकानदारों को जोड़ा जाएगा जो अपनी माताओं के नाम से पौधरोपण करते हुए उसे गोद लेंगे और आगे उनकी देखभाल एवं संरक्षण की जिम्मेदारी भी स्वयं निभाएंगे।
चांदनी चौक में पुनर्विकास के तहत पूर्व में 253 पौधे लगाए गए थे, जिसमें 153 तो लग कर हरियाली दे रहे हैं। बाकि 100 पौधे लग नहीं पाए थे।
इसके लिए तय स्थानों पर पीडब्ल्यूडी द्वारा पांच से छह फीट गहरा गड्ढा किया जा रहा है ताकि पौधे जम सके। संजय भार्गव ने बताया कि 100 पेड़ लगाने की प्रक्रिया में 15 दिन लग जाएंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।