Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    नमो भारत स्टेशन पर जल्द ही पॉड होटल, रेस्टोरेंट, फूड स्टॉल और स्टोर आउटलेट आएंगे नजर, आय बढ़ाने की कवायद

    Updated: Sat, 12 Apr 2025 10:41 PM (IST)

    दिल्ली के आनंद विहार और न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशनों पर जल्द ही यात्रियों के लिए पॉड होटल रेस्टोरेंट और स्टोर खुलेंगे। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए जगह को 20 साल के लिए लीज पर देगा। इस पहल से यात्रियों को सुविधा मिलेगी और एनसीआरटीसी की आय भी बढ़ेगी। इसके लिए आवेदन मांगने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

    Hero Image
    दो नमो भारत स्टेशनों पर खुलेंगे पाड होटल, रेस्टोेरेंट व स्टोर।

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। आनंद विहार और न्यू अशोक नगर में नमो भारत स्टेशन पर जल्द पॉड होटल, रेस्टोरेंट, फूड स्टॉल और स्टोर आउटलेट नजर आएंगे। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) इन दोनों स्टेशनों पर व्यावसायिक उद्देश्य के लिए खाली जगह 20 वर्षों की लीज पर देने जा रहा है। इसके लिए आवेदन मांगने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे नमो भारत ट्रेन के यात्रियों को सुविधा होगी, साथ ही एनसीआरटीसी को आय अर्जित होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आनंद विहार स्टेशन पर चार हजार वर्ग मीटर जगह व्यावसायिक गतिविधि के लिए लीज पर देने को चिह्नित की गई है। यह जगह स्टेशन परिसर के अंदर विभिन्न स्तरों पर हैं। इसमें प्लेटफार्म स्तर पर लगभग 1821 वर्ग मीटर, मध्य फ्लोर पर लगभग 458 वर्ग मीटर, कॉनकोर्स लेवल पर लगभग 922 वर्ग मीटर और पार्किंग के पास 864 वर्ग मीटर क्षेत्र लीज पर दिया जाएगा। वहीं न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन पर लगभग 2325 वर्ग मीटर जगह इस काम के लिए चिह्नित है। अभी इन स्टेशनों पर 30 से 45 हजार यात्रियों का प्रतिदिन आना जाना होता है।

    पांच वर्ष तक लीज विस्तार गुंजाइश

    दोनों स्टेशनों पर व्यावसायिक गतिविधि के लिए जगह 20 वर्ष की लीज पर दी जाएगी। इतना वक्त निकलने के बाद पांच वर्ष लीज विस्तार का विकल्प भी दिया जाएगा। उसके लिए एनसीआरटीसी की शर्तों को पूरा करना होगा।

    मेक इन इंडिया को करना होगा प्रोत्साहित

    मेक इन इंडिया को प्रोत्साहित करना लीज की शर्तों में शामिल है। एनसीआरटीसी ने साफ किया है कि इस धारणा को प्रोत्साहित करने से देशी उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा। ऐसे उत्पादों को उत्पादन बढ़ेगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

    ऐसे होते हैं पॉड होटल

    यह काम बजट में ठहरने का स्थान होता है। इसमें एक कमरे में छोटे आकार के अलग-अलग कई कंपार्टमेंट होते हैं। प्रत्येक में एक-एक बेड होता है। शौचालय की सुविधा होटल परिसर में होती है।

    दोनों स्टेशनों पर एनसीआरटीसी द्वारा लगाया गया यात्रियों का अनुमान

    वर्ष न्यू अशोक नगर आनंद विहार
    2031 1.44 लाख 2.73 लाख
    2041 1.71 लाख 3.29 लाख
    2051 2.36 लाख 4.32 लाख

    (यह प्रति दिन का आकलन है)

    यह भी पढ़ें- Delhi Weather: दिल्लीवासियों को फिलहाल गर्मी से मिलेगी राहत, अगले हफ्ते से चलेगी लू; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट