Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    50 मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ RSS चीफ की अहम बैठक, इन बड़े मुद्दों पर चल रही है चर्चा

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत 50 मुस्लिम धर्मगुरुओं और बुद्धिजीवियों के साथ हरियाणा भवन में बैठक कर रहे हैं। अखिल भारतीय इमाम संगठन द्वारा आयोजित इस बैठक का मुख्य उद्देश्य इमामों के बीच एकता सहयोग को बढ़ावा देना मुसलमानों के धार्मिक और सामाजिक मुद्दों पर मार्गदर्शन करना अंतरधार्मिक संवाद को बढ़ाना और सांस्कृतिक विकास के लिए काम करना है।

    By Nimish Hemant Edited By: Kapil Kumar Updated: Thu, 24 Jul 2025 01:48 PM (IST)
    Hero Image
    मुस्लिम बुद्धिजीवियों के साथ चल रही मोहन भागवत की बैठक।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मुस्लिम बुद्धिजीवियों के साथ सरसंघचालक मोहन भागवत की बैठक चल रही है। यह बैठक हरियाणा भवन में है, जिसका आयोजन अखिल भारतीय इमाम संगठन द्वारा किया गया है।

    इस बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल, वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार, भाजपा के संगठन मंत्री बी एल संतोष समेत अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए हैं। इस बैठक में 50 मुस्लिम धर्मगुरु, बुद्धिजीवी शामिल हैं।

    बैठक का मुख्य एजेंडा इमामों के बीच एकता और सहयोग को बढ़ावा देना है। भारतीय मुसलमानों के धार्मिक और सामाजिक मुद्दों पर मार्गदर्शन प्रदान करना है। अंतरधार्मिक संवाद और शांति स्थापना में योगदान देना और सांस्कृतिक व सामाजिक विकास के लिए काम करना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके पूर्व भी भागवत इस तरह की बैठकों में शामिल हो चुके हैं। अखिल भारतीय इमाम संगठन (एआईआईओ) भारत में इमामों का एक बड़ा संगठन है। यह संगठन भारत में लगभग पांच लाख इमामों का प्रतिनिधित्व करता है और दो करोड़ मुसलमानों के धार्मिक और आध्यात्मिक मार्गदर्शन के लिए काम करता है। इस संगठन के केंद्रीय इमाम डॉ. उमर अहमद इलियासी हैं, जो सर्वधर्म शांति और सद्भाव के लिए सक्रिय हैं।

    ऑल इंडिया इमाम आर्गनाइजेशन के मुख्य इमाम डॉ. उमर अहमद इलियासी अपने बेबाक बयानों के लिए भी जाने जाते हैं। इसके पूर्व भी भागवत उमेर अहमद इलियासी के आमंत्रण पर जनपथ मार्ग स्थित मस्जिद गए थे।