साउथ दिल्ली के लोगों को लिए गुड न्यूज, सौ बैड अस्पताल के साथ मिलेगी ये सुविधा
दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर में सौ बेड का अस्पताल और एक स्कूल जल्द ही खोला जाएगा। निगम आयुक्त ने छतरपुर विधानसभा क्षेत्र के फतेहपुर बेरी गांव में अस्पताल का निरीक्षण किया और अस्पताल के पास सौ बेड का अस्पताल बनाने की स्वीकृति दी। चांदनहोला गांव में सीनियर सेकेंडरी स्कूल के लिए जमीन उपलब्ध कराने पर भी सहमति हुई। इससे स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी।
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के छतरपुर विधानसभा क्षेत्र में सौ बैड का अस्पताल और एक स्कूल जल्द खुलेगा। इसके लिए जल्द ही जमीन उपलब्ध कराई जाएगी।
दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी व छतरपुर विधायक करतार सिंह तंवर ने बताया कि दिल्ली नगर निगम के आयुक्त अश्विनी कुमार ने छतरपुर विधानसभा क्षेत्र के फतहपुर बेरी गांव के नगर निगम अस्पताल का निरीक्षण किया।
इस दौरान अस्पताल के पास उपलब्ध जमीन पर सौ बैड के अस्पताल निर्माण की बात रखी गई। इसपर निगम आयुक्त ने रजामंदी दे दी है। मौके पर दिल्ली नगर निगम की स्थाई समिति के डिप्टी चेयरमैन सुंदर सिंह तंवर और नगर निगम के साउथ जोन के अध्यक्ष उमेद सिंह फोगाट भी मौजूद रहे।
बिधूड़ी ने बताया कि इसके बाद छतरपुर क्षेत्र के चांदनहोला गांव में नगर निगम के प्राइमरी स्कूल का भी निरीक्षण किया। जहां क्षेत्र के बच्चों के लिए सीनियर सेकेंडरी स्कूल तक के लिए जमीन उपलब्ध कराने के लिए अनुरोध किया गया। इसपर भी सहमति जता दी है। स्कूल और अस्पताल खुलने से स्थानीय लोगों को खासी सुविधा होगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।