Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'Operation Sindoor पर पूरा देश सेना के साथ', पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद जमात-ए-इस्लामी हिंद का बड़ा बयान

    Updated: Wed, 07 May 2025 11:35 AM (IST)

    India Air strike on Pakistan भारतीय सेना के पाकिस्तान में किए गए ऑपरेशन सिंदूर पर जमात-ए-इस्लामी हिंद ने बड़ा बयान दिया है। जमात-ए-इस्लामी हिंद ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की कार्रवाई में पूरा देश सेना के साथ खड़ा है। राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर एकता और सद्भाव बनाए रखने की अपील की है। पढ़ें पूरी खबर और जानें ताजा अपडेट।

    Hero Image
    ऑपरेशन सिंदूर पर जमात-ए-इस्लामी हिंद ने प्रतिक्रिया दी।

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। जमात-ए-इस्लामी हिंदका मत है कि आतंकवाद एक गंभीर खतरा और मानवता के खिलाफ एक जघन्य अपराध है। देश और इसके लोगों की सुरक्षा, संरक्षा और शांति के लिए इसका समूल नष्ट होना अत्यंत आवश्यक है।

    आतंकवाद के खिलाफ देश की सशस्त्र सेनाओं और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की जा रही कार्रवाई को देशभर के सभी धर्मों और समुदायों का संपूर्ण समर्थन मिल रहा है। पूरा भारत एकजुट होकर हमारी सेनाओं के साथ खड़ा हैं।

    साथ ही, हम इस बात पर विशेष बल देना चाहते हैं कि इस महत्वपूर्ण क्षण में, सभी नागरिकों के लिए एक साथ आना और एकजुट होकर इस चुनौती का सामना करना अनिवार्य है।

    ये भी पढ़ें-

    Operation Sindoor पर सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस : ऑपरेशन सिंदूर कितने बजे और कब क्या-क्या हुआ... सेना ने बताई हर एक बात

    सामूहिक एकजुटता की अपील 

    विभाजन या सांप्रदायिक तनाव फैलाने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे का इस्तेमाल देश हित के खिलाफ है और इसे स्पष्ट रूप से अस्वीकार कर रोका जाना चाहिए। हम सभी राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों और समूहों से देश की एकता, सांप्रदायिक सद्भाव और आपसी सम्मान बनाए रखने तथा जिम्मेदार नागरिक होने और सामूहिक एकजुटता के प्रदर्शन की अपील करते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।