Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में क्यों बने बाढ़ के हालात? पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने बता दी वजह, लोगों ने अपनी समस्याएं गिनाई

    Updated: Fri, 05 Sep 2025 10:28 PM (IST)

    दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यमुना बाढ़ पीड़ितों के लिए बने राहत शिविर का दौरा किया। उन्होंने शिविर में लोगों से बात की और उनकी समस्याओं के बारे में जाना। लोगों ने भोजन पानी और शौचालय की कमी की शिकायत की। केजरीवाल ने सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया और बाढ़ पीड़ितों के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने की मांग की।

    Hero Image
    अरविंद केजरीवाल का आरोप- नालों की सफाई न होने से दिल्ली में बने बाढ़ के हालात।

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को पुराना लोहा पुल के पास यमुना के जल स्तर से प्रभावित लोगों के लिए बनाए गए राहत शिविर में पहुंचे। यहां उन्होंने प्रभावित लोगों से उनकी समस्याएं पूछी। प्रशासन की ओर से उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं के बारे में जाना। लोगों ने आरोप लगाया कि उन्हें समय पर खाना व पानी नहीं मिल रहा है। शौचालय की सुविधा नहीं है। राहत शिविर कम है, वर्षा होने पर लोग भीग रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिविर में लोगों की समस्याएं सुनने के बाद पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने सरकार व सरकारी विभागों को घेरा। कहा कि विभागों ने सुविधाओं के बड़े वादे किए थे, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं है। आरोप लगाया कि दिल्ली में नालों की ठीक से सफाई न होने की वजह से बाढ़ के हालात बने हुए हैं। सफाई करवाई होती तो ऐसे हालात पैदा नहीं होते। यमुना अपने रौद्र रूप में है। रिहायशी क्षेत्रों में यमुना का पानी भरा हुआ है।

    उन्होंने कहा कि लोग बेघर होकर शिविरों में रह रहे हैं। सरकारी विभागों की जिम्मेदारी बनती है कि वह इन प्रभावित लोगों को सुविधाएं दें। लेकिन इन लोगों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। पीने के पानी तक का इंतजाम नहीं है। लोग वर्षा में खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। मच्छरों से निपटने के कोई इंतजाम नहीं है।

    केजरीवाल ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह जिम्मेदारी से भाग रही है। कहा शिविरों में सुविधाएं देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अफगानिस्तान में भूकंप प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री भेजी है। वैसे ही सरकार भारत के बाढ़ प्रभावित राज्यों में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करे।

    यह भी पढ़ें- Delhi NCR Weather: दिल्लीवासियों को फिलहाल बारिश से नहीं राहत नहीं, IMD ने बताया अगले 5 दिनों का पूर्वानुमान

    comedy show banner
    comedy show banner