Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi News: रोहिणी में महिला ने फंदे से लटककर दी जान, पति से रह रही थी अलग

    Updated: Mon, 10 Mar 2025 07:26 AM (IST)

    दिल्ली के रोहिणी में रविवार को एक महिला अपने कमरे में फंदे से लटकी हुई पाई गई। पुलिस के अनुसार आत्महत्या के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। महिला शादीशुदा थी और रोहिणी के सेक्टर 8 में पति से अलग रह रही थी। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    मामले की जांच में जुटी पुलिस टीम। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। रोहिणी सेक्टर-8 में रविवार को एक फ्लैट में रहने वाली एक महिला ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। किसी ने इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी।

    सूचना पर पहुंची उत्तरी रोहिणी थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 3:15 बजे पुलिस को आत्महत्या को लेकर जानकारी मिली। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पाया कि महिला फंदे से लटकी हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला ने क्यों की आत्महत्या?

    शुरुआती जांच में पता चला कि महिला शादीशुदा है, जो अकेले एक फ्लैट में रहती थी। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने महिला का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है।

    पति व ससुराल वालों से अलग रह रही थी महिला

    वहीं, पुलिस अधिकारी का कहना है कि पीड़ित परिवार का सोमवार को एसडीएम के समक्ष बयान दर्ज होगा। जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। सूत्रों के मुताबिक महिला पति व ससुराल वालों से अलग रह रही थी। आशंका है कि आपसी मतभेद को लेकर महिला ने यह कदम उठाया हो।

    तेज रफ्तार टेंपो ने पैदल जा रही महिला को कुचला, मौत

    उधर, एक अन्य मामले में आजादपुर फ्लाइओवर के पास शनिवार दोपहर में एक तेज रफ्तार टेंपो ने पैदल जा रही एक महिला को कुचल दिया। जिससे महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो हो गई। मौके से टेंपो लेकर भाग रहे चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। आदर्श नगर थाना पुलिस ने टेंपो कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

    उत्तरी-पश्चिमी जिला के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार को थाना आदर्श नगर में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। जानकारी देने वाले ने बताया कि आजादपुर फ्लाईओवर स्थित बालाजी टावर के पास एक टेंपो ने महिला को कुचल दिया गया है, घायल की गंभीर हालत है।

    सूचना मिलते ही आदर्श नगर थाने में तैनात एएसआई बलबीर सिंह और कांस्टेबल रामबाबू घटनास्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने पाया कि घायल महिला को पहले ही जहांगीरपुरी स्थित बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस के अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, मृतक महिला की पहचान भलस्वा डेरी की रहने वाली 37 वर्षीय पूजा देवी के रूप में हुई है।