दिल्ली के इस इलाके में बन रही हैं छह बैक लेन, लोगों को मिलेगी राहत
यमुना विहार के सी-4 ब्लॉक स्थित डीडीए मार्केट में शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया। घोंडा विधायक अजय महावर ने सी-4 सी-7 और सी-8 ब्लॉक की बैक लेन का शिलान्यास किया। क्षेत्रवासियों की मांग पर 17.86 लाख रुपये की लागत से तीन से चार महीने में यह निर्माण कार्य पूरा होगा। विधायक ने क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता देने की बात कही।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। यमुना विहार स्थित सी-4 ब्लॉक की डीडीए मार्केट में शुक्रवार को शिलान्यास समारोह का आयोजन किया गया। इसमें घोंडा विधायक अजय महावर ने सी-4 ब्लॉक की तीन, सी-7 ब्लॉक की एक और सी-8 ब्लॉक की दो बैक लेन का शिलान्यास किया।
महावर ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्रवासी बैक लेन निर्माण की मांग कर रहे थे। उनकी मांग को प्राथमिकता देते हुए यह कार्य शुरू कर दिया गया है। 17.86 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य होगा। यह कार्य तीन से चार महीने में पूरा हो जाएगा। इसके बाद लोगों को काफी सुविधा महसूस होगी।
इसके साथ ही क्षेत्र की अन्य गलियों और बुनियादी ढांचे का विकास प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। जनता की भागीदारी और सहयोग से विकास कार्यों को गति मिलेगी।
इस दौरान जिला अध्यक्ष डॉ. यूके चौधरी, मंडल अध्यक्ष विपिन कुमार, मुकेश गोयल, हरीश शर्मा, जितेंद्र भदौरिया, विजय चौधरी, दीपक जैन, न्याति जैन, मनोज परिहार, अजीतपाल सिंह, मनोज शर्मा, विद्याराम यादव सहित आरडब्ल्यूए सदस्य मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।