Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाहरी दिल्ली के राजीव नगर में जल्द बनेंगी चकाचक सड़कें, उप महापौर ने लिया मौके का जायजा

    Updated: Fri, 07 Nov 2025 02:09 PM (IST)

    दिल्ली नगर निगम के उप महापौर जयभगवान यादव ने राजीव नगर का दौरा किया और स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने स्वच्छता, जल निकासी और विकास कार्यों का जायजा लिया। दैनिक जागरण में खबरों के प्रकाशन के बाद, उन्होंने सड़कों के निर्माण और नालों की सफाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कचरा प्रबंधन और पुलिया की मरम्मत के लिए भी निर्देश दिए।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। विभिन्न जन समस्याओं से जूझ रहे बेगमपुर क्षेत्र के राजीव नगर की सुध लेने के लिए बृहस्पतिवार को दिल्ली नगर निगम के उप महापौर जयभगवान यादव अधिकारियों के साथ पहुंचे और लोगों की समस्याएं सुनीं।

    उप महापौर ने स्वच्छता, जल निकासी और विकास कार्यों की समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उप महापौर ने लोगों को आश्वासन दिया कि इस महीने के भीतर नई सड़क बनने का कार्य आरंभ हो जाएगा।

    दैनिक जागरण ने सप्ताहभर के दौरान तीन दिन राजीव नगर की समस्याओं को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। स्थानीय लोगों ने कच्ची गलियों, साफ-सफाई, दूषित जलापूर्ति की समस्या के बारे में बताया था। समाचार प्रकाशन के बाद नगर निगम के उप महापौर जयभगवान यादव ने राजीव नगर बी, सी, डी ब्लाक और राजीव नगर एक्सटेंशन ए ब्लाक का दौरा किया और आरडब्लयूए प्रतिनिधियों एवं स्थानीय निवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि राजीव नगर में समस्याओं का जल्द समाधान होगा। इसी महीने नई सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। जल्द नालों की सफाई होगी।

    इसके अलावा प्रतिदिन कुछ घंटों के लिए कालोनी में अस्थाई कम्पेक्टर खड़ा किया जाएगा, ताकि लोग अपने घरों का कचरा कम्पेक्टर में डाल सकें। उप महापौर ने बताया कि कालोनी की जर्जर पुलिया की जल्द मरम्मत कराई जाएगी।