Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वसंत विहार आत्महत्या केस में नया मोड़, पति और सास पर उकसाने का आरोप; एफआईआर दर्ज

    Updated: Fri, 28 Nov 2025 10:30 PM (IST)

    वसंत विहार आत्महत्या मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस ने मृतका के पति और सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। जांच में पता चला है कि मृतका पारिवारिक कलह और प्रताड़ना से परेशान थी, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

    Hero Image

    प्रतिकात्मक तस्वीर।

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। वसंत विहार थानाक्षेत्र में विवाहिता दीप्ति चौरसिया की आत्महत्या मामले में नया मोड़ आया है। मौत के दो दिन बाद मृतका की मां ने दामाद व समधन पर बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। उनकी शिकायत पर एफआइआर दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परिवारिक वकील राजेंद्र सिंह ने बताया था कि घटना दोपहर लगभग 12.30 बजे हुई। बच्चे स्कूल गए हुए थे। घर में परिवार का कोई नहीं था। पति अर्पित चौरसिया जिम से लौटे तो कमरे में पंखे के सहारे दीप्ति को लटके देखा। उन्हें उतारकर फौरन हाॅस्पिटल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    सफदरजंग हाॅस्पिटल की मार्चरी में बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया। उस समय दीप्ति के भाई ऋषभ ने भी बहन के साथ घरेलू हिंसा किए जाने का आरोप बहनोई अर्पित पर लगाया था।

    हालांकि, तब राजेंद्र सिंह ने आरोपों को सिरे नकारते हुए दोनों परिवार की सहमति से दाह संस्कार किए जाने का दावा किया था। अब दो दिन बाद मृतका की मां की शिकायत पर वसंत विहार थाने में बीएनएस की धारा 108 (किसी व्यक्ति को आत्महत्या के लिए प्रेरित करना या उकसाना) व 3(5) (सामान्य आशय से अपराध) के तहत पति अर्पित चौरसिया व उनकी मां पर एफआइआर दर्ज किया है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली को 10 साल से नहीं मिली साफ हवा, देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा; नए विश्लेषण में चौंकाने वाला खुलासा