Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यमुना के पानी में डूबी थी महिला, 52 दिन बाद मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

    Updated: Thu, 23 Oct 2025 09:06 PM (IST)

    पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर यमुना खादर में 52 दिन पहले डूबी एक अधेड़ महिला का शव बरामद हुआ है। महिला की पहचान आशा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच कर रही है। सितंबर में यमुना का जलस्तर बढ़ने से यह हादसा हुआ था, जिसके बाद अब पानी सूखने पर शव मिला।

    Hero Image

    52 दिन बाद यमुना से महिला का शव बरामद।

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। उस्मानपुर तीसरा पुश्ता यमुना खादर में एक अधेड़ महिला यमुना के पानी में डूब गई थी। 52 दिनों के बाद खादर से महिला का शव बरामद हुआ है। महिला की पहचान आशा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीटीबी अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने बताया कि सितंबर के प्रारंभ में यमुना का जलस्तर 206 मीटर से ऊपर चला गया था। खादर में यमुना का पानी भर गया था। शास्त्री पार्क झुग्गियों में रहने वाली एक महिला खादर गई थी और पानी में डूब गई थी। काफी तलाशने के बाद भी शव नहीं मिला था। खादर में पानी सूखने पर अब जाकर महिला का शव बरामद हुआ है।