Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में बाढ़ पीड़ितों को सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर आमने-सामने आईं AAP-BJP, एक-दूसरे पर लगाए आरोप

    Updated: Mon, 08 Sep 2025 06:30 AM (IST)

    यमुना में बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के मुद्दे पर आप और भाजपा आमने-सामने हैं। आप ने सुविधाओं की कमी का आरोप लगाया है जबकि भाजपा ने आप पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। केजरीवाल और आतिशी ने राहत शिविरों का दौरा कर सरकार से मदद की अपील की है वहीं सचदेवा ने आप नेताओं पर राजनीतिक बयानबाजी करने का आरोप लगाया है।

    Hero Image
    बाढ़ प्रभावितों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के मामले में आमने सामने आईं आप-भाजपा

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। यमुना में आई बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के मामले को लेकर आम आदमी पार्टी और दिल्ली भाजपा आमने-सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी ने जहां प्रभावित लोगों के लिए सुविधाओं की कमी का आरोप लगाया है, वहीं भाजपा ने भी आम आदमी पर पलट बार किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने राहत कैंपों में जाकर वहां रह रहे लोगों की दुर्दशा को देखने और उनकी तत्काल मदद करने की मांग की है। केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि ऐसा लगता है कि दिल्ली में कोई सरकार ही नहीं है। दिल्ली की जनता बहुत दुखी है।

    उन्होंने दिल्ली सरकार से अपील करते हुए कहा कि जनता की तकलीफों पर ध्यान दें। इससे पहले आतिशी ने प्रेसवार्ता कर कहा कि इस साल मानसून में दिल्ली के लोग बहुत परेशान रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से सवाल किया कि परेशान लोगों को बचाने के लिए उन्होंने क्या किया?

    उधर आप पर पलटवार करते हुए दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि आज जब पूरा पंजाब बाढ़ग्रस्त है और दिल्ली के भी यमुना के तटीय इलाके में रहने वाले लोग तकलीफ में हैं उस समय जनता की मदद करने की जगह जिस तरह की एक्स पर पोस्ट एवं ब्यानबाज़ी की गंदी राजनीति आम आदमी पार्टी के नेता केजरीवाल एवं दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी कर रहे हैं उसे देख पंजाब एवं दिल्ली ही नही देश की जनता स्तब्ध है।

    उन्होंने कहा कि केजरीवाल पंजाब की जनता को विनाशकारी बाढ़ में फंसा छोड़ गुजरात में राजनीतिक प्रोपेगेंडा करने मे मदमस्त हैं वह साफ करता है कि उनकी नैतिकता मर चुकी है। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र बुराड़ी, चांदनी चौक एवं ओखला में आप के विधायक हैं, मगर ये विधायक अपने क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों के लिए काम करते नहीं दिखते।

    यह भी पढ़ें- Chandra Grahan 2025: दिल्लीवालों ने किया अद्भुत 'रेड मून' का दीदार, लोगों में दिखा खूब उत्साह; देखें PHOTOS