Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Bhagalpur Assembly Election 2025: भागलपुर विधानसभा में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर, 11 नवंबर को डाले जाएंगे वोट

    By Alok ShahiEdited By: Alok Shahi
    Updated: Sat, 25 Oct 2025 05:22 AM (IST)

    Bhagalpur Assembly Election 2025: भागलपुर विधानसभा क्षेत्र में 2025 के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर होने की संभावना है। चुनाव आयोग ने 11 नवंबर को मतदान की घोषणा की है। दोनों पार्टियां पूरे दमखम से चुनाव मैदान में उतरी  हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भागलपुर चुनाव 2025 दिलचस्प होगा।

    Hero Image

    Bhagalpur Assembly Election 2025: भागलपुर सीट पर 11 नवंबर को मतदान होगा और 14 नवंबर को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

    डिजिटल डेस्क, भागलपुर। Bihar Chunav 2025 बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भागलपुर विधानसभा सीट पर दो प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है। इस सीट पर मुकाबला सबसे रोमांचक होने वाला है। यहां पिछली बार चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे रोहित पांडेय और कांग्रेस प्रत्याशी अजित शर्मा में कांटे का मुकाबला हुआ था। तब अजित शर्मा करीब 1100 मतों से विजयी हुए थे। प्रत्याशियों की स्थिति पूर्णतया साफ होने के बाद यहां कुल 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। यहां 9 नवंबर तक चुनाव प्रचार चलेगा। 11 नवंबर को मतदान होगा और 14 नवंबर को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भागलपुर विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस में कांटे की लड़ाई

    भागलपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार अजित शर्मा और भाजपा प्रत्याशी रोहित पांडेय के बीच कांटे की लड़ाई है। दोनों ही प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत से लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी जहां एम-वाई समीकरण और पचपौनिया वोटरों के सहारे बाजी मारने का दम भर रही है। वहीं भाजपा वैश्य, सवर्ण व अतिपिछड़े वोटरों के सहारे अपनी जीत की जुगत बिठा रही है।

    चुनाव में मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए दोनों ही पार्टियां शतरंज की तरह सधी हुई चालें चल रही हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में कांग्रेस के अजित शर्मा और भाजपा के रोहित पांडेय के बीच कड़े मुकाबले में अजित शर्मा ने रोहित पांडेय को 1130 मतों के अंतर से पराजित कर दिया था। इस बार चुनाव में भागलपुर सीट से प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज से अभय कांत झा चुनाव मैदान में उतरे हैं। वहीं बहुजन समाज पार्टी की रेखा दास सहित कुल 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सभी उम्मीदवार अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

    भागलपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न

    1. रोहित पांडेय : भाजपा-कमल
    2. अजीत शर्मा : कांग्रेस-हाथ
    3. रेखा दास : बसपा-हाथी
    4. अभय कांत झा : जन सुराज पार्टी-स्कूल का बस्ता
    5. एसजे वेदांत : भारतीय पार्टी (लोकतांत्रिक)-बांसूरी
    6. योगेंद्र प्रसाद यादव : पीपल्स पार्टी आफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)-एयरकंडीशनर
    7. रवि कुमार सिंह : एसयूसीआइ-बैटरी टार्च
    8. संजय कुमार यादव : सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया)-दूरबीन
    9. चंद्र किशोर साह : निर्दलीय-अलमार
    10. धनंजय कुमार पांडेय : निर्दलीय-अंगूठ
    11. निशा भारती : निर्दलीय-सेब
    12. सुबोध मंडल : निर्दलीय-गैस सिलेंडर