Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Chunav 2025: छठी मइया का नाम लेकर पीएम मोदी ने की खास अपील, बेगूसराय की मह‍िला चिक‍ित्‍सक से भी पूछा सवाल

    By RAMAN SHUKLAEdited By: Vyas Chandra
    Updated: Tue, 04 Nov 2025 08:01 PM (IST)

    प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार चुनाव 2025 के मद्देनजर छठी मइया के नाम पर मह‍िलाओं से बातचीत की। इस दौरान उन्‍होंने कहा क‍ि ज‍िन लोगों ने छठी मइया का अपमान किया है, उन्‍हें पराज‍ि‍त करें। नमो एप के माध्‍यम से प्रधानमंत्री मुखातिब थे।    

    Hero Image

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने क‍िया संवाद। जागरण आर्काइव

    राज्य ब्यूरो, पटना। प्रथम चरण का विधानसभा चुनाव प्रचार थमने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मंगलवार को महिलाओं से संवाद किया।

    भाजपा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का नाम मेरा बूथ सबसे मजबूत महिला संवाद रखा गया था। कार्यक्रम में लाखों की संख्या में महिलाएं जुड़ी। इसमें चयनित महिलाओं से वन टू वन प्रधानमंत्री ने बात की।

    नमो एप के माध्यम से जुड़ी महिलाओं से संवाद के दौरान प्रधानमंत्री ने छठी मइया का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में ऐसी विजय दीजिए कि जिन्होंने छठी मइया का अपमान किया है। बिहार को जंगलराज में रखा था, उन सबकी जमानत जब्त हो जाए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


    कार्यक्रम में महिलाओं ने खाते में आए 10,000 रुपये का जिक्र किया और कहा कि उनके क्षेत्र की महिलाओं में इसको लेकर उत्साह दिख रहा है।

    NMo

     

    बीमार के लिए खास सुविधा 

    बेगूसराय से होम्योपैथी चिकित्सक रेखा राय ने कहा कि बीमार लोगों को बूथ तक पहुंचाने के लिए खास तौर पर उन्होंने तैयारी की है। दरअसल, प्रधानमंत्री ने रेखा से पूछा था कि उनके इलाके में अधिक वोटिंग के लिए क्या योजना है? 


    विदित हो कि पहले चरण में 18 जिले के 121 विधानसभा क्षेत्र में मतदान होना है। कुल 3,75,13,302 मतदाता 1314 प्रत्याशियों के भाग्य काे छह नवंबर को ईवीएम में बंद करेंगे।

    भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य धर्मशीला गुप्ता ने बताया कि 45 मिनट के संवाद में प्रधानमंत्री ने डबल इंजन सरकार की ओर से महिलाओं के संचालित योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

    साथ ही महिलाओं दिनचर्या में आए बदलाव की ओर भी ध्यान आकृष्ट किया। विशेषतौर पर उज्ज्वला , जनधन, मातृत्व वंदन आयुष्मान भारत एवं प्रधानमंत्री आवास जैसी 27 योजनाओं ने आर्थिक, सामाजिक एवं पारिवारिक स्तर पर सशक्त किया है।


    10 हजार से अधिक स्थानों पर हुआ सामूहिक कार्यक्रम


    भाजपा की ओर से 10 हजार से अधिक स्थानों पर सामूहिक कार्यक्रम का संयोजन किया गया। इसमें 10,717 शक्ति केंद्र एवं प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र मुख्यालय सम्मिलित है। उक्त स्थानों पर बड़े आकार का एलईडी लगाकर संवाद को दिखाने की व्यवस्था भी की गई थी।

    नौ महिलाओं से की बात

    पूर्णिया से गुंजा बेगानी, खगड़िया से वंदना कुमारी, कटिहार से प्रियंका सिंह, औरंगाबाद से नीलम चंद्रवंशी , पटना ग्रामीण से सोनी सिन्हा , समस्तीपुर से प्रियम्बदा, कैमूर से लक्ष्मी देवी एवं भोजपुर से शालिनी सिंह ने मोदी से सीधी बात की।

    संवाद के दौरान कई महिलाओं से मिले सुझाव की प्रधानमंत्री ने चर्चा की। संवाद के मध्य संबंधित के नाम, पता का भी जिक्र किया। पहल के पीछे भाजपा का लक्ष्य मतदान के दौरान सर्वाधिक बढ़-चढ़ कर वोट करने वाले बड़े मतदाता समूह को जागरूक करना था।