Bihar Elections: बिहार में बिना चढ़ावा नहीं होता कोई काम, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप
विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी ने खगड़िया में चुनावी सभाओं में सत्ता पक्ष पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने मुख्यमंत्री को अस्वस्थ बताते हुए तेजस्वी यादव को भावी मुख्यमंत्री बताया। सहनी ने राजद शासनकाल को 'मंगलराज' करार दिया और रविवार को कटिहार, किशनगंज, अररिया में सभाएं करने की घोषणा की। उन्होंने भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा।

वीआइपी सुप्रीमो मुकेश सहनी। जागरण आर्काइव
राज्य ब्यूरो, पटना। विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने शनिवार को खगड़िया जिले में विभिन्न चुनावी सभाओं को संबोधित किया। इस क्रम में उन्होने सत्ता पक्ष पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को अस्वस्थ बताते हुए बावजूद वे सत्ता में बने रहना चाहते हैं। बिहार के 13 करोड़ लोगो का भविष्य ऐसे लोगों के हाथ में नहीं दे सकते है। आज वे नहीं महज कुछ ब्यूरोक्रेट्स बिहार को चला रहे हैं।
हर स्तर पर भ्रष्टाचार का बोलबाला
सहनी ने कहा कि आज भ्रष्टाचार प्रखंड से लेकर थाना तक चरम पर है। कोई भी काम करने के लिए चढ़ावा चढ़ाना पड़ता है। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली बार उन्होंने चार विधायक को तोड़ दिया लेकिन आज हमलोग भाजपा को भगाने के लिए कफन बांधकर उतरे हैं। उन्होंने सभा में तेजस्वी यादव को भावी सीएम बताते हुए कहा कि हमलोग लालू यादव को विचारधारा को लेकर आगे चल रहे हैं। आज उनका आशीर्वाद ही है कि मेरे जैसे मल्लाह के बेटे को उप मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री के राजद शासनकाल को जंगलराज कहने पर भड़कते हुए कहा कि सही तौर पर वह जंगलराज नहीं बल्कि मंगलराज था जब गरीबों को जमीन से उठाकर कुर्सी पर बैठाया गया।
सहनी रविवार को इन जगहों पर करेंगे सभाएं
वीआइपी सुप्रीमो सहनी रविवार को कटिहार, किशनगंज, अररिया जिले के विभिन्न विधान जिला में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति के अनुसार मुकेश सहनी विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के साथ पूर्वाह्न 11 बजे थाना मैदान, आजमनगर, कटिहार में चुनावी सभा संबोधित करेंगे। उसके बाद अलता खेल मैदान, अलता, कोचाधामन, किशनगंज और फिर उमानाथ राय उच्च विद्यालय, उदाहाट, अररिया में सभा संबोधित करेंगे। इसके बाद उनकी सभा नरपतगंज हाई स्कूल मैदान, नरपतगंज, अररिया होगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।