Bihpur Assembly Election 2025: बिहपुर विधानसभा में BJP और VIP में होगी कड़ी टक्कर, वोटर 11 नवंबर को करेंगे फैसला
Bihpur Assembly Election 2025: बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में 2025 के चुनाव में भाजपा और वीआईपी के बीच कड़ी टक्कर होने की संभावना है। 11 नवंबर को मतदाता यह फैसला करेंगे। क्षेत्र में विकास एक महत्वपूर्ण मुद्दा है और मतदाता उस उम्मीदवार को चुनने की संभावना रखते हैं जो विकास का वादा करता है। राजनीतिक समीकरण भी दिलचस्प हैं, जहां विभिन्न जातियों और समुदायों के लोग चुनाव परिणामों को प्रभावित करते हैं।

Bihpur Assembly Election 2025: बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में 11 नवंबर को मतदाता अपना फैसला करेंगे।
डिजिटल डेस्क, भागलपुर। Bihpur Assembly Election 2025 बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी ने कुमार शैलेंद्र को एक बार फिर अपना उम्मीदवार बनाया है। कुमार शैलेद्र ने पिछले चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के शैलेश कुमार को पराजित किया था। शैलेश कुमार वर्तमान में राजद छोड़कर जदयू पार्टी में चले गए हैं। शैलेश कुमार अबकी बार भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मुस्तैदी से खड़े हैं। जबकि महागठबंधन की ओर से मुकेश सहनी की पार्टी वीआइपी ने जदयू से टिकट की आस लगाए बागी अर्पणा कुमारी को टिकट दिया है। इस बार राजद ने अपना उम्मीदवार बिहपुर से खड़ा नहीं किया है। जन सुराज पार्टी से पवन चौधरी चुनाव मैदान में हैं।
बिहपुर सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा और वीआइपी के प्रत्याशियों के बीच है। भाजपा जहां सवर्ण, गंगोता व दलित वोटरों के भरोसे जीत का दम भर रही है। वहीं वीआइपी एम-वाई, मल्लाह व गंगोता वोटरों के भरोसे चुनाव जीतने की जुगत में हैं। वीआइपी उम्मीदवार को जदयू के सांसद अजय मंडल की ओर से भी मदद मिल रही है। वहीं जन सुराज के प्रत्याशी मुकाबले को रोचक बना रहे हैं। बिहपुर विधानसभा क्षेत्र से 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। कृष्ण कुमार मंडल बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार हैं।
बिहपुर विधानसभा के प्रत्याशियों का चुनाव चिह्न
- कुमार शैलेंद्र : भाजपा-कमल
- अर्पणा कुमारी : वीआइपी-आदमी व पाल युक्त नौका
- पवन चौधरी : जन सुराज पार्टी-स्कूल का बस्ता
- कृष्ण कुमार मंडल : बीएसपी-हाथी
- संजीव कुमार : गणतांत्रिक समाज पार्टी-आरी
- अजय कुमार रविदास : निर्दलीय-कैमरा
- अवनीश कुमार : निर्दलीय-बल्लेबाज
- किशोर कुमार : निर्दलीय-बल्ला
- ममता कुमारी : निर्दलीय-बाल्टी
- रूपम देवी : निर्दलीय-चिमनी

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।