Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चुनाव में पैसा बहाना जीत की गारंटी नहीं! सबसे कम खर्च कर मंत्री बने जयंत, अधिक खर्चा करने वाले हारे

    Updated: Wed, 10 Sep 2025 03:18 PM (IST)

    बांका विधानसभा चुनाव में कई उम्मीदवारों ने भारी खर्च किया फिर भी हार गए। अमरपुर में लोजपा के मृणाल शेखर ने सबसे अधिक खर्च किया लेकिन तीसरे स्थान पर रहे। वहीं जदयू के जयंत राज कुशवाहा ने कम खर्च करके भी जीत हासिल की और मंत्री बने। 2020 के चुनाव में उम्मीदवारों ने वाहन और प्रचार पर सबसे ज्यादा खर्च किया।

    Hero Image
    चुनाव में पैसा बहाना जीत की गारंटी नहीं!

    बिजेन्द्र कुमार राजबंधु, बांका। पिछले विधानसभा चुनाव में पांचों सीटों पर सबसे अधिक खर्च करने के बावजूद कुछ उम्मीदवारों को हार का सामना कर पड़ा।

    बात अमरपुर विधान सभा की की जाए लोजपा उम्मीदवार डॉ. मृणाल शेखर ने जिला में सबसे अधिक 23.70 लाख खर्च किए, फिर भी चुनाव हार गये। चुनाव में डॉ. शेखर यहां से तीसरे नंबर पर रहे थे।

    दूसरे नंबर पर बेलहर से राजद उम्मीदवार रामदेव यादव ने 20 लाख रुपये खर्च किये। वे भी जदयू के मनोज यादव से हार गए। तीसरे नंबर पर बांका से राजद उम्मीदवार और पूर्व मंत्री डॉ. जावेद इकबाल अंसारी ने 18.71 लाख रुपये खर्च किए, लेकिन भाजपा के रामनारायण मंडल से चुनाव हार गये।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, सबसे कम खर्च करने वाले उम्मीदवार अमरपुर से जदयू के जयंत राज कुशवाहा थे, जिन्होंने मात्र 8.12 लाख रुपये खर्च किए और चुनाव जीतकर राज्य में मंत्री भी बने। जयंत ने कांग्रेस के जितेंद्र सिंह को चुनाव हराया था।

    चुनाव में जितेन्द्र सिंह ने 13.78 लाख खर्च किये थे। वर्ष 2020 में हुए विधान सभा चुनाव में रणर व विनर के चुनावी खर्च के आकडे बताते हैं कि नेताओं ने सबसे अधिक वाहन व इंधन में खर्च किये हैं। दूसरे नंबर पर स्टार प्रचारकों के हेलीकाप्टर व उनकी स्थल की भीड़ पर राशि खर्च की गई है।

    दरअसल, चुनाव में चुनाव आयोग ने उम्मीदवारों को 40 लाख रुपये खर्च तक करने की भारी छूट दी है। इस दौरान चुनाव व्यय कोषांग ने नामांकन से लेकर गिनती तक चार बार खर्चे का हिसाब लेता है।

    विभिन्न तिथियों में व्यय कोषांग के पास जमा किये खर्च के हिसाब से उक्त जानकारी सामने आई है। वैसे पर सामाजिक कार्यकर्ता विपिन सिंह ने कहा कि चुनाव में खर्च से जीत हार का कोई मायने नहीं है। जनता अपने विवेक पर चुनाव जीताती है और हराती भी है।

    विधान सभा उम्मीदवार दल खर्च हुई राशि (लाख में)
    बांका रामनारायण मंडल भाजपा 15.54
    बांका डॉ. जादेव इकबाल राजद 18.71
    बांका कौशल सिंह रालोसपा 12.71
    अमरपुर जयंत राज जदयू 8.12
    अमरपुर जितेन्द्र सिंह कांग्रेस 13.78
    अमरपुर डॉ. मृणाल शेखर लोजपा 23.73
    बेलहर मनोज यादव जदयू 13.66
    बेलहर रामदेव यादव राजद 20.00
    धोरैया भूदेव चौधरी राजद 10.82
    धोरैया मनीष कुमार जदयू 10.48
    कटोरिया डॉ. निक्की हेम्ब्रम भाजपा 15.77
    कटोरिया स्वीटी सीमा हेंब्रम राजद 10.22