Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Alinagar Election 2020: अलीनगर में इस बार आसान नहीं दिखता जातीय किलेबंदी को भेदना

    By Murari KumarEdited By:
    Updated: Tue, 03 Nov 2020 07:09 PM (IST)

    Alinagar Election News 2020 अलीनगर का जब (2010) से अस्तित्व है तब से राजद के कद्दावर नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी चुनाव जीतते आए हैं। हालांकि इस बार वे यहां से चुनाव नहीं लड़ रहे। सो सभी दलों ने जातीय गणित को साधते हुए उम्मीदवार उतारे।

    Hero Image
    दरभंगा जिले की अलीनगर विधानसभा के प्रमुख उम्मीदवार

    दरभंगा, जेएनएन। अलीनगर का जब (2010) से अस्तित्व है तब से राजद के कद्दावर नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी चुनाव जीतते आए हैं। हालांकि, इस बार वे यहां से चुनाव नहीं लड़ रहे। सो, सभी दलों ने जातीय गणित को साधते हुए उम्मीदवार उतारे। सभी जातियों वाली अलीनगर विधानसभा में एनडीए ने वीआइपी के टिकट पर मिश्रीलाल यादव को मैदान में उतारा है। जबकि महागंठबंधन ने राजद से विनोद कुमार मिश्र को प्रत्याशी बनाया। संजय कुमार ङ्क्षसह जाप से और राजकुमार झा लोजपा के प्रत्याशी हैं। ऐसे में यहां जातीय समीकरणों को भेद पाना सभी दलों की चुनौती है। मैदान में उतरे योद्धा अपने-अपने तरीके से विकास का संदेश जनता के बीच पहुंचा रहे हैं। लेकिन, जनता की खामोशी प्रत्याशियों के पसीने छुड़ा रही है। इस सीट पर एनडीए और महागठबंधन दोनों के लिए चुनौती बने हैं जाप और लोजपा के प्रत्याशी। यहां 55.2 फीसद लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रमुख मुद्दे : 

    1. स्वास्थ्य सेवा : सरकार की ओर से गांव के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के लिए ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त की गईं। लेकिन, स्वास्थ्यकर्मियों के समय से नहीं आने के कारण लोगों को कई बार मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

    2. बदहाल सड़कें : स्थानीय लोग बताते हैं कि यहां की ग्रामीण सड़कों की हालत कुछ इलाकों में खराब है। सड़कें वहां टूटी हैं, जहां बाढ़ का पानी चढ़ा है। 

    3. नहीं मिला जलमीनार से पानी : ग्रामीणों के अनुसार लोगों के घरों तक नल का जल पहुंचाने के लिए 2007 में बने जलमीनार का निर्माण कराया गया था। लेकिन, बनने के बाद से लोग इस इंतजार में हैं कि कब शुद्ध जल उनके घरों तक पहुंचेगा। वहीं नल जल योजना के प्रति पंचायती राज के प्रतिनिधि गंभीर नहीं।

    13 प्रत्याशी मैदान में 

    इस बार यहां मुख्य मुकाबला वीआइपी के मिश्रीलाल यादव एवं राजद के विनोद कुमार मिश्र के बीच है। जाप के संजय कुमार सिंह और लोजपा के राजकुमार झा भी पूरे दमखम से लगे है। हालांकि यहां से चुनाव मैदान में 13 प्रत्याशी है।

    1. मिश्रीलाल यादव (वीआइपी)

    2. विनोद कुमार मिश्र (राजद)

    3. संजय कुमार सिंह (जाप)

    4. राजकुमार झा (लोजपा)

    5. मो. जमीर (वाजिब अधिकार पार्टी)

    6. शंभू मिश्र (निर्दलीय)

    7. मो. नसीम आजम सिद्दिकी (निर्दलीय)

    8. फकीरा पासवान (निर्दलीय)

    9. राजपाल झा (निर्दलीय)

    10. मो. नसर नबाब (समाजवादी जनता दल डेमोक्रेटिक)

    11. फरहान आलम (लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी)

    12. विनोद यादव (राष्ट्रवादी जनता पार्टी)

    13. सुलेखा देवी (निर्दलीय)

    अबतक के विधायक 

    2010- अब्दुल बारी सिद्दीकी (राजद)

    2015- अब्दुल बारी सिद्दीकी (राजद)