Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    कांग्रेस RJD को बुर्का चाहिए... योगी आदित्यनाथ बिहार में खूब दहाड़े, UP CM ने विरोधियों को जमकर धोया

    By Alok ShahiEdited By: Alok Shahi
    Updated: Thu, 16 Oct 2025 05:45 PM (IST)

    Bihar Election 2025, Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव 2025 में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस, राजद समेत सभी विरोधियों को जमकर लताड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद को विकास नहीं बुर्का चाहिए। ताकि वे अपनी पहचान छिपा सकें। उन्होंने कहा कि मां जानकी, गौतम बुद्ध, महावीर, विद्यापति, राजेन्द्र प्रसाद और जेपी की गौरवशाली धरती के सामने कांग्रेस और आरजेडी ने पहचान का संकट खड़ा कर दिया है। योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी डा. आलोक रंजन के नामांकन पश्चात पटेल मैदान में सभा को संबोधित किया।

    Hero Image

    Bihar Election 2025, Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव 2025 में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

    जागरण संवाददाता, सहरसा। Bihar Election 2025, Bihar Chunav 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मां जानकी, गौतम बुद्ध, महावीर, विद्यापति, राजेन्द्र प्रसाद और जेपी की गौरवशाली धरती को कांग्रेस और आरजेडी ने पहचान का संकट खड़ा कर दिया था, वह आज एनडीए के डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में विकास का कीर्तिमान स्थापित किया है। गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी डा. आलोक रंजन के नामांकन पश्चात पटेल मैदान में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में बिहार आगे बढ़ रहा है, लेकिन कांग्रेस आरजेडी को विकास नहीं बुर्का चाहिए, ताकि पहचान छिपाकर लोगों का मतहरण कर सकें। कहा कि यह साजिश अब चलने वाली नहीं है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आरजेडी ने बिहार के हित की नहीं अपने परिवार के हित की चिंता की। लालू प्रसाद यादव के लिए राबड़ी देवी का परिवार ही उनका परिवार है, परंतु मोदी जी कहते हैं कि देश का 140 करोड़ लोग उनका परिवार है। एनडीए सबका विकास चाहता है।  उन्होंने बिहार और उत्तर प्रदेश की सांझी विरासत की चर्चा करते हुए इसे और आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

    उन्होंने कहा कि मुझे चुनावी सभा के बहाने ही मां जानकी की धरा पर आने का अवसर मिला। उत्तर प्रदेश व बिहार केवल राम और मां जानकी के मिलन की भूमि नहीं हे, बल्कि यह हम सबकी साझी विरासत व साझी संस्कृति का प्रतीक है। इस विरासत को और बढ़ाने की जरूरत है।

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज से दस वर्ष पूर्व जब हमलोग बिहार आते थे तो लोग पूछते थे कि अयोध्या में मंदिर बनेगा कि नहीं हमलोग कहते थे कि जरूर बनेगा। आरजेडी और कांग्रेस के लोग कहते थे, कि कभी नहीं बनेगा। आज अयोध्या में न सिर्फ भगवान राम का भव्य मंदिर बना, बल्कि राम दरबार भी सज गया है। इसके साथ ही बिहार के सीतामढ़ी में भी नौ सौ करोड़ की लागत से मां जानकी के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है।

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज बिहार हाइवे, मेट्रो, रेलवे, एयरपोर्ट समेत सभी क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहा है। बिहार को मिली इस पहचान को फिर से धुमिल करने की कोशिश की जा रही है, जो अब नहीं चलेगा। पहले हर जिला में माफिया पैदा किया गया था। यह माफिया गरीब कल्याणकारी योजनाओं की लूट करता था। पर्व त्योहार के मौके पर लोगों को दंगा का भय बना रहता था। डबल इंजन की सरकार ने बिहार में अराजकता, गुंडागर्दी, दंगा को सदा के लिए समाप्त कर दिया। उन्होंने डबल इंजन सरकार को डबल स्पीड से से कार्य करने के लिए फिर अपार बहुमत देने की जनता से अपील किया।