Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'राम तो हैं ही नहीं' यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों को सुनाई कांग्रेस की कलंक कथा

    By Anil Kumar Thakur Edited By: Ajit kumar
    Updated: Fri, 07 Nov 2025 06:18 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार में एक चुनावी सभा में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राम मंदिर निर्माण का विरोध करती थी और भगवान राम के अस्तित्व को नकारती थी। उन्होंने लोगों से 2005 से पहले के बिहार के जंगलराज को याद रखने और एनडीए सरकार पर विश्वास रखने की अपील की, जो विकास और सुशासन के लिए काम कर रही है।

    Hero Image

    Bihar Assembly Election 2025: पश्चिम चंपारण में सभा को संबोधित करते यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ। जागरण 

    संवाद सूत्र, लौरिया (पश्चिम चंपारण)। Bihar Vidhan Sabha Chunav: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि याद करिए विरासत का सम्मान कैसे होना चाहिए, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बताया है।

    काशी में काशी विश्वनाथ धाम और अयोध्या में भगवान रामलला का भव्य निर्माण। कांग्रेस के लोग कहते थे कि मंदिर नहीं बनने देंगे। खिलाफ में पैरवी करते थे। कोर्ट में कहते थे कि राम तो है ही नहीं।

    अरे, राम नहीं तो मां जानकी और महर्षि वाल्मीकि। रामायण जैसे पवित्र ग्रंथ को भी झूठलाने की पाप कर रही थी कांग्रेस। वे शुक्रवार को लौरिया के साहू जैन हाई स्कूल में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने 2005 के पहले के बिहार की अराजकता और जंगलराज को देखा है, उनसे मेरी अपील है कि वे युवाओं को उस समय के हालत से अवगत कराएं। कितनी परिश्रम के बाद आपने यह सुशासन पाई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब लालटेन का युग नहीं है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार एलईडी की रोशनी में जगमग होने को तैयार है। मैं बिहार के प्रथम चरण का मतदान देख रहा था। किस तरह से झूम कर लोगों ने मतदान किया है।

    महिलाओं की भागीदारी देखी, इससे यह तय हो गया है कि एकबार फिर बिहार में एनडीए की सरकार बन रही है। उन्होंने कहा कि ये डबल इंजन की सरकार है।

    उन्होंने एनडीए सरकार के योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और कहा कि यहां युवाओं के लिए रोजगार एवं माताओं एवं बहनों के सुरक्षा एवं सम्मान होता है।

    लखपति दीदी बनाने के अभियान के बारे में बताते हुए कहा कि एक करोड़ 41 लाख माताओं एवं बहनों के खाते में दस हजार की राशि मिली है। ये तो अभी रिहल्सल है।

    14 नवंबर को सरकार बनने दीजिए, शेष महिलाओं के खाते में भी राशि आएगी और आतमनिर्भर बनने के लिए दो- दो लाख मिलेगा। वे महागठबंधन के हर घर में नौकरी देने की घोषणा पर तंज कसते हुए कहा कि ये नौकरी क्या देंगे।

    जो आपकी जमीन हड़प लेते हो, ये पशुओं का चारा खाते हैं। इस लिए इनके झूठ और फरेब में आने की जरुरत नहीं है। एनडीए की सरकार , जो कहती है वह करती है। आपसबों ने देखा है , फ्री बिजली मिल रही है। गैस कनेक्शन मिल रहा है। मौके पर विजय पाण्डेय , प्रदीप मिश्रा, सुरेश गुप्ता, विक्रम शर्मा, दीपू तिवारी, दीपक सिंह ,लड्डू सिंह, संजय कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।