Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    UP Election 2024: …तो अमेठी लोकसभा से प्रियंका गांधी लड़तीं चुनाव, सांसद केएल शर्मा ने खोले दिए राज के पत्ते

    Updated: Thu, 04 Jul 2024 11:13 PM (IST)

    लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में 6 सीटें मिली हैं। अमेठी से सांसद चुने गए किशोरी लाल शर्मा का कहना है कि कांग्रेस अमेठी सीट पर प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ाना चाहती थी लेकिन गांधी परिवार ने उन्हें चुनाव लड़ाया है। बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर अमेठी सीट काफी चर्चा में बनी हुई थी। केएल शर्मा वीरवार को सुलतानपुर में थे।

    Hero Image
    सुलतानपुर में सम्मान समारोह में बोलते अमेठी सांसद किशोरीलाल शर्मा।

    संवाद सूत्र, सुलतानपुर। सांसद किशोरी लाल शर्मा ने गुरुवार को यहां कहा कि अमेठी से प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ाना चाहते थे, गांधी परिवार ने मुझे लड़ा दिया। लोकसभा में हिंदुओं को लेकर राहुल गांधी का जो बयान दिखाया जा रहा है, वह एडिट किया गया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये बातें उन्होंने यहां पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित सम्मान समारोह व पत्रकारों से बातचीत में कहीं। उन्होंने हाथरस कांड को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा किया। 

    साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। कहा कि यह जिला स्व. राजीव गांधी की कर्मभूमि रहा। यहां कांग्रेस को मजबूती से खड़ा रखने के लिए हर प्रकार का सहयोग किया जाएगा।

    देर तक चलता रहा स्वागत का सिलसिला

    अमहट चौराहे पर सुब्रत सिंह सनी, योगेश प्रताप सिंह, फिरोज अहमद, योगेश पांडेय, धर्मराज मिश्र, मानस तिवारी, राजदेव शुक्ल ने स्वागत किया। बस अड्डा पहुंचे तो सांसद ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद, डॉ. राम मनोहर लोहिया डॉ. भीमराव आंबेडकर व भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण किया। सभागार में काफी देर तक स्वागत का सिलसिला चलता रहा। 

    अमेठी में सच्चाई और सेवा की जीत

    कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा 40 साल पहले उन्होंने राजीव गांधी के साथ सुलतानपुर की धरती पर सेवा के लिए कदम रखा था। तब से अमेठी, रायबरेली और सुलतानपुर से उनका दिल का रिश्ता बना है। अमेठी में सच्चाई और सेवा की जीत हुई है। कांग्रेस पार्टी में निष्ठा और सेवा का परिणाम देर से ही सही, मिलता जरूर है । 

    कार्यक्रम के बाद शर्मा पत्रकार अनिल पाठक व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरीश त्रिपाठी के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। पूर्व एमएलसी अशोक सिंह, एमएलसी धर्मेंद्र चौधरी, जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने भी संबोधित किया। संदीप तिवारी,ओपी चौधरी,हौसिला प्रसाद भीम, पल्लव खेतान, तेजिंदर सिंह बग्गा, अशोक सिंह बिसेन, अभय पांडेय, मानस तिवारी, शिवम मिश्र मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें: भगदड़ कोई साजिश नहीं थी… तो बच जाती कई जिंदगियां, हाथरस हादसे पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर किया पलटवार

    यह भी पढ़ें: डांस करते हुए किया ऐसा ट्रैफिक कंट्रोल… लोग तारीफ करने को हुए मजबूर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल