Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Madhumati Death: अक्षय कुमार की पहली गुरू और दिग्गज एक्ट्रेस मधुमती का निधन, कभी हेलेन से होती थी तुलना!

    Updated: Wed, 15 Oct 2025 04:43 PM (IST)

    हाल ही में जानी मानी एक्ट्रेस मधुमती (Madhumati) का निधन हो गया है। मधुमती एक शानदार अभिनेत्री होने के साथ साथ एक अच्छी डांसर भी थीं। मधुमती के निधन की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। 87 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली है। सिनेमा में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई लेकिन अब वो हम सबके बीच से जा चुकी हैं। वहीं उनके निधन की जानकारी एक्टर विंदू दारा सिंह ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

    Hero Image

    दिग्गज अभिनेत्री-डांसर मधुमती का निधन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली. एक तरफ जहां हाल ही में महाभारत में कर्ण का किरदार निभाने वाले अभिनेता पंकज धीर (Pankaj Dheer) का निधन हुआ है। वहीं दूसरी ओर एक दुखद खबर सिनेमाजगत से सामने आ रही है। दरअसल हाल ही में जानी मानी एक्ट्रेस मधुमती (Madhumati) का निधन हो गया है। मधुमती एक शानदार अभिनेत्री होने के साथ साथ एक अच्छी डांसर भी थीं। मधुमती के निधन की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। 87 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली है। सिनेमा में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई लेकिन अब वो हम सबके बीच से जा चुकी हैं। वहीं उनके निधन की जानकारी एक्टर विंदू दारा सिंह ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

    अक्षय कुमार और विंदू दारा सिंह ने दी श्रद्धांजलि
    दिग्गज एक्ट्रेस मधुमती के निधन की जानकारी एक्टर विंदू दारा सिंह ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, 'आपकी आत्मा को शांति मिले हमारी टीचर और हमारी गाइड। #Madhumati ji। आपका खूबसूरत जीवन प्यार और दुआओं से भरा रहा। हम लोगों में से कई लोग हैं, जिन्होंने इस महान शख्सियत से नृत्य सीखा।' विंदू दारा सिंह के इस पोस्ट के बाद लोगों को पता चला कि मधुमती अब हमारे बीच नहीं रही हैं। वहीं विंदू दारा सिंह के अलावा अभिनेता अक्षय कुमार ने भी श्रद्धांजलि दी है। अक्षय ने भी एक पोस्ट शेयर किया है साथ ही कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। अक्षय ने पोस्ट करते हुए लिखा कि, 'मेरी हमेशा और सबसे पहली गुरू। आज मैं डांस के बारे में जो जानता हूं, वो सब मैंने आपसे सीखा है मधुमती जी। आपकी हर अदा, हर एक्सप्रेशन में आपकी हमेशा याद रहेगी। ओम शांति।'

    यह भी पढ़ें- 'महाभारत' के 'कर्ण' Pankaj Dheer के लिए कैंसर बना काल, इन सितारों को भी खा गई ये बीमारी!

    madhumati 1

    डांस से था मधुमती को बेहद प्यार
    आपको बता दें कि, मधुमती का जन्म साल 1938 में महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत एक डांसर के तौर पर की थी। 1957 में अपने करियर को शुरू किया था। मधुमती के पिता पेशे से जज थे, लेकिन मधुमती का रुझान शुरू से ही डांस और एक्टिंग की तरफ ही था। बचपन से ही उन्होंने भरतनाट्यम, कथक, मणिपुरी और कथकली समेत कई नृत्य शैलियों को सीखा। इसके बाद उन्होंने सालों तक लोगों को ये सब सिखाया भी। नृत्य के साथ साथ उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया।

    Madhumati 2

    हेलेन से होती थी मधुमती की तुलना
    मधुमती जब फिल्मी दुनिया में आईं तो उनके लिए डांस मानो जीने-मरने के लिए बराबर था। वो डांस को जीती थीं। डांस के लिए वो कुछ भी करने को तैयार रहती थीं। कहा जाता है कि जब वो सिनेमा में आईं तो उस वक्त कैब्रे क्वीन के नाम से मशहूर हेलेन पहले से ही इंड्स्ट्री में बड़ा नाम थीं। लेकिन मधुमती की तुलना हेलेन से होती थी। हालांकि दोनों के लुक और बाकी चीजें काफी मिलती-जुलती थीं। उन्होंने खुद एक बार एक इंटरव्यू में बताया था कि, 'हेलेन जी मेरी सीनियर थीं। हम दोनों की काफी चीजें मिलती जुलती थीं, इसलिए अक्सर लोग हमारी तुलना करते थे। लेकिन इससे हम दोनों को कोई कभी फर्क नहीं पड़ा।'

    आपको बता दें कि, मधुमती की शादी महज 19 साल की शादी में हो गई थी। उन्होंने 4 बच्चों के पिता मनोहर दीपक से शादी की थी। हालांकि मनोहर दीपक पहले से ही शादीशुदा थे। लेकिन आज उनके जाने से उनके फैंस और चाहने वाले काफी दुखी हैं।

    यह भी पढ़ें- चल गया पता! कब होगी Katrina Kaif की डिलीवरी? विक्की कौशल ने दिया हिंट