Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बचपन में नहीं मिला पिता का साथ, मां हो गई थी पागल, कब्र से चोरी किया गया था इस एक्टर का शव

    Updated: Tue, 18 Nov 2025 03:16 PM (IST)

    सिनेमा जगत के इतिहास में कई राज और किस्से दफन में हैं। आज हम आपको एक ऐसे अभिनेता के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके मृत शरीर को कब्र से बाहर निकालकर फिरौती मांगी गई थी। आइए जानते हैं कि वह कलाकार कौन-सा था। 

    Hero Image

    कौन था ये अभिनेता (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा के कुछ सितारे ऐसे हैं, जिनके बारे में उनके निधन के बाद भी चर्चा की जाती है। कुछ कलाकारों का जीवन किसी फिल्म से कम नहीं रहा है। इतना ही नहीं जीवन की शुरुआत से संघर्ष और कड़ी मेहनत के दम पर उन सेलेब्स ने कामयाबी का स्वाद चखा। ऐसे ही एक दिग्गज अभिनेता के बारे में आज इस लेख में हम जिक्र करने जा रहे हैं, जो फिल्मी दुनिया के इतिहास का सबसे बड़ा हास्य कलाकार रहा। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लेकिन इस एक्टर का अंत काफी दर्दनाक रहा, क्योंकि मरने के बाद उसके शव को बाहर निकाल परिवार से पैसों की डिमांड की गई थी। आइए जानते हैं कि यहां किस लीजेंड के बारे में जिक्र किया जा रहा है।

    सिनेमा का नबंर-1 कॉमेडियन

    दरअसल जिस एक्टर के बारे में यहां जिक्र किया जा रहा है, वह हिंदी नहीं बल्कि अंग्रेजी सिनेमा से ताल्लुक रखता था। लेकिन बॉलीवुड में भी कई बार उसके लुक और कॉमेडी स्टाइल को कॉपी किया जा चुका है। इतना ही नहीं इसकी फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में थी, जो एक्टर के मरने के बाद भी बरकरार है। इस अभिनेता को सिनेमा जगत का नंबर-1 कॉमेडियन माना जाता है। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां बात एक्टर चार्ली चैपलिन की जा रही हैं। 

    charliechaplin

    ये भी पढ़ें- Charlie Chaplin: कुछ ऐसा था अपनी कॉमेडी से लोगों के दिल पर छाप छोड़ने वाले चार्ली चैपलिन का जीवन

    चार्ली चैपलिन का जन्म 16 अप्रैल 1889 को लंदन में हुआ था। बचपन से चार्ली ने मुसीबतों का सामना किया। उनके जन्म के कुछ सालों बाद माता-पिता के रिश्ते में खटास आ गई और दोनों का तलाक हो गया। इस तरह से चार्ली चैपलिन को पिता का साथ नहीं मिला। जब तक चार्ली ने होश संभाला, उनकी मां की मानसिक स्थिति खराब हो गई और वह पागल हो गईं। 

    charliechaplin (1)

    जिंदगी के तमाम उतार-चढ़ाव का सामना करने के बाद भी चार्ली चैपलिन ने हार नहीं मानी और रंगमंच के क्षेत्र से लेकर फिल्मी दुनिया में राज किया। मूक मूवीज में बिना किसी डायलॉग डिलीवरी के चार्ली ने अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को खूब हंसाया और देखते ही देखते वह 19वीं सदी में सुपरस्टार बन गए। 

    charliechaplin (2)

    हालांकि, चार्ली चैपलिन की एक्टिंग करियर की राह भी आसान नहीं। उन्होंने जर्मनी के तानाशाह हिटलर पर एक फिल्म बनाई, जिसके बाद उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा और एक्टर का देश से निकाला दिया गया था। 

    कब्र से निकाला गया था शव

    चार्ली चैपलिन की लोकप्रियता पूरी दुनिया में मौजूद थी। इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि निधन के बाद कब्रिस्तान से उनका शव कब्र से चुरा लिया गया था। बताया जाता है जिन लोगों ने चार्ली के शव को कब्र से निकाला था, उन्होंने कॉमेडियन के परिवार से पैसों की मांग थी। अब सोच सकते हैं कि ये चार्ली चैपलिन की पॉपुलैरिटी का ही आलम था कि उनके मृत शरीर के बदले में फिरौती मांगी गई थी। 

    यह भी पढ़ें- पर्स में इस खास शख्स की फोटो लेकर घूमते हैं Akshay Kumar, हाउसफुल 5 के ट्रेलर लॉन्च पर सरेआम किया खुलासा