Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ent Top News: बेटी मालती संग अयोध्या पहुंचीं प्रियंका, OTT पर आएगी फाइटर, मनोरंजन की 5 बड़ी खबरें

    Entertainment Top News 20th March बॉलीवुड के गलियारों में कोई हलचल न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। बीते दिनों इवेंट में शामिल होने इंडिया पहुंची प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में पति निक जोनस और मालती के साथ श्रीराम के दर्शन किये। इसके अलावा दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की फिल्म रिलीज के 55 दिनों के बाद अब ओटीटी के लिए तैयार है। टॉप 5 न्यूज-

    By Tanya Arora Edited By: Tanya Arora Updated: Wed, 20 Mar 2024 06:51 PM (IST)
    Hero Image
    20 मार्च की मनोरंजन की पांच बड़ी खबरें / फोटो- Instagram

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Entertainment Top News 20th March: प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ समय से काम के सिलसिले में इंडिया आई हुई हैं। बेटी मालती संग प्रियंका चोपड़ा पहले ही भारत पहुंच चुकी थीं, उसके बाद उनके पति निक जोनस भी हाल ही में होली सेलिब्रेशन के लिए इंडिया आए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा ने इंडिया आने के बाद अपने काम निपटाए, लेकिन इसी के साथ ही वह हाल ही में रामलला की नगरी अयोध्या पहुंचीं।

    इसके अलावा अब सिनेमाघरों के बाद ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'फाइटर' जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी। मनोरंजन की दुनिया में सुबह से और क्या कुछ खास रहा है, चलिए बिना देरी किये डालते हैं एक नजर-

    मालती-निक संग प्रियंका पहुंचीं राम मंदिर

    बॉलीवुड से हॉलीवुड में डंका बजाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा प्रियंका चोपड़ा हाल ही में एक इवेंट में शामिल होने के लिए इंडिया आई हुई हैं। उनके साथ पति निक जोनस और बेटी मालती मेरी भी इंडिया आई हुई हैं। इस बीच 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा समय निकालकर भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या पहुंची हैं।विदेश जाने के बाद भी अपने देसीपन को भूली नहीं हैं। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

    ओटीटी पर दस्तक देगी फाइटर

    इस साल ऋतिक रोशन बहुचर्चित फिल्म फाइटर को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया। बॉक्स ऑफिस पर इस एरियल एक्शन थ्रिलर ने ठीक-ठाक बिजनेस किया। इस बीच 55वें दिन फाइटर की ओटीटी रिलीज का ऐलान भी कर दिया गया है। जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की इस मूवी को ओटीटी पर कब और कहां देख सकते हैं। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

    भैया जी का रिलीज हुआ टीजर

    मनोज बाजपेयी की अगली फिल्म का नाम भैयाजी है। लंबे वक्त से इसको लेकर लगातार सुर्खियां बनी हुई है। हाल ही में भैयाजी के फर्स्ट लुक पोस्टर को शेयर किया गया है, जिनको देखकर मनोज की इस मूवी के लिए फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ी हुई है। लेकिन अब प्रशंसकों की उत्सुकता और अधिक बढ़ने वाली है। क्योंकि डायरेक्टर अपूर्वा सिंह कार्की के निर्देशन में बनने वाली भैयाजी का मोस्ट अवेटेड टीजर लॉन्च कर दिया गया है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

    अभिषेक कुमार ने एल्विश यादव की गिरफ्तारी पर किया रिएक्ट

    फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। रेव पार्टी में सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में उन्हें हाल ही में नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एल्विश यादव के जेल जाने की खबर से उनके फैंस शॉक्ड हैं। इन्फ्लुएंसर के परिवार का भी बुरा हाल है। वहीं, अब बिग बॉस 17 रनर-अप अभिषेक कुमार ने भी रिएक्ट किया है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

    ये एक्टर निभाएगा 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार

    रामायण में रणबीर कपूर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का किरदार अदा करते हुए दिखाई देंगे। उनके अलावा रिपोर्ट्स के मुताबिक, केजीएफ स्टार यश मूवी में 'रावण' और साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभाते हुए दिखाई दे सकती हैं। सनी देओल इस मूवी में हनुमान का किरदार निभाएंगे। अब हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन स्टार्स के अलावा राम के छोटे भाई लक्ष्मण के किरदार के लिए एक्टर की तलाश भी अब खत्म हो चुकी है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...