ऋतिक को दी टक्कर...प्रियंका से अफेयर, एक गलती ने चौपट किया था इस एक्टर का करियर!
बॉलीवुड में एक एक्टर ऐसा आया जिसके गुड लुक्स और चार्म की वजह से कभी उसे रणबीर कपूर जैसा कहा गया तो कभी उसकी तुलना ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) से की गई। लेकिन बॉलीवुड में सबके नाम का परचम लहराए ये बहुत मुश्किल है और यही हुआ था उस एक्टर के साथ। कौन है वो एक्टर, आइए जानते हैं...

एक गलती ने बर्बाद किया इस एक्टर का करियर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली. बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं जो अपना करियर बनाने के लिए बॉलीवुड में आए लेकिन अफसोस उनका करियर उस मुकाम पर नहीं पहुंचा जिसकी उन्होंने उम्मीद जताई थी। इसी में एक नाम है उस एक्टर का, जिसके गुड लुक्स और चार्म की वजह से कभी उसे रणबीर कपूर जैसा कहा गया तो कभी उसकी तुलना ऋतिक रोशन से की गई। लेकिन बॉलीवुड में सबके नाम का परचम लहराए ये बहुत मुश्किल है और यही हुआ था उस एक्टर के साथ। कौन है वो एक्टर, आइए जानते हैं...
2008 में हरमन बावेजा ने किया डेब्यू
13 नवंबर 1980 को चंडीगढ़ में एक्टर हरमान बावेजा (Harman Baweja) का जन्म हुआ था। हैरी बावेजा एक डायरेक्टर हैं और उन्हीं के बेटे हैं हरमन बावेजा। 'दिलजले और 'दिलवाले जैसी फिल्में हैरी बावेजा ने ही बनाई हैं। हरमन बावेजा ने शुरूआत में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की थी।अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ कैलीफोर्निया से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद उन्हें लगा कि शायद फिल्मों में ही वो ठीक रहेंगे और फिर उन्होंने फिल्मी दुनिया की राह पकड़ने के लिए उन्होंने एक्टिंग सीखनी शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें- 58 साल में बनीं सबसे अमीर एक्ट्रेस...7 हजार करोड़ की हैं मालकिन, दिलचस्प है Juhi Chawla की लवस्टोरी
इसके बाद उन्होंने अपने पिता के साथ 7 सालों तक फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था। आखिरकार हरमन की ख्वाहिश पूरी हुई और फिर उन्होंने साल 2008 में बॉलीवुड में डेब्यू किया। लव स्टोरी 2050 नाम की साई-फाई रोमांटिक फिल्म के जरिए हरमन बॉलीवुड में आ गए। इस फिल्म में हरमन के साथ प्रियंका चोपड़ा थीं। फिल्म को उनके पिता ने ही डायरेक्ट किया था, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई लेकिन यहां से एक नई कहानी शुरू हुई।
ऋतिक-रणबीर से हुई हरमन की तुलना
दरअसल जब हरमान बावेजा बॉलीवुड में आए तो उस वक्त ऋतिक रोशन सुपरस्टार हुआ करते थे। ऋतिक की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया करती थीं। इसके साथ ही उनके लुक्स के भी फैंस दीवाने थे। इसी बीच हरमन को देखकर उनकी तुलना ऋतिक रोशन से की जाने लगी। हरमन का डांस और उनके लुक्स को देख ज्यादातर लोग उनकी तुलना ऋतिक से ही करते थे। इसी बीच रणबीर कपूर भी बॉलीवुड में आ चुके थे, तो लोग हरमन की तुलना रणबीर से भी करने लगे। हालांकि यही चीज हरमन के करियर के लिए घातक साबित हुई।

प्रियंका के साथ डेटिंग करने लगे थे हरमन बावेजा
लव स्टोरी 2050 के बाद जहां एक तरफ उनका तुलना ऋतिक से हो रही थी तो वहीं दूसरी उनका नाम प्रियंका चोपड़ा से भी जुड़ रहा था। कहा जा रहा था कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इसके बाद साल 2009 में व्हाट्स योर राशि नाम की भी फिल्म आई। इस फिल्म में भी हरमन के साथ प्रियंका चोपड़ा ही थीं। हरमन-प्रियंका के साथ आने के पीछे की वजह दोनों के अफेयर को ही माना जा रहा था। ये फिल्म पर्दे पर फ्लॉप रही लेकिन फिल्म के गाने सुपरहिट रहे। कुछ वक्त बाद ही खबर आई कि हरमन और प्रियंका का भी ब्रेकअप हो गया है। हालांकि दोनों के ब्रेकअप के पीछे की वजह सामने नहीं आई।
साल 2023 में उन्होंने स्कूप नाम की वेब सीरीज के जरिए कमबैक किया। इसके अलावा उन्होंने और प्रोजेक्ट्स में भी काम किया। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म हक के प्रोड्यूसर हरमन बावेजा भी हैं। हालांकि इन बीते सालों में हरमन बिल्कुल बदल चुके हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।