Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    ये कैसी हो गई 'कच्चा बादाम' सिंगर भुबन की हालत, कभी सड़क पर गाकर करते थे गुजारा!

    Updated: Fri, 17 Oct 2025 12:31 PM (IST)

    अबतक कई लोग ऐसे आए हैं जिनकी किस्मत इंटरनेट ने बदली भी है। इसी फेहरिस्त में नाम आता है 'कच्चा बादाम' (Kachcha Badam) गाना गाकर मशहूर हुए भुबन बद्याकर (bhuban badyakar) का। जिनकी कहानी इंटरनेट पर खूब वायरल हुई है और रातोंरात कच्चा बादाम गाना गाकर उन्होंने शौहरत भी पाई।

    Hero Image

    बदल गई कच्चा बादाम सिंगर की किस्मत

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली. इंटरनेट की दुनिया में कब क्या हो जाए कुछ कहा नहीं सकता है। यहां रातोंरात लोगों की किस्मत बदल जाती है और कईयों के साथ ऐसा हुआ भी है। अबतक कई लोग ऐसे आए हैं जिनकी किस्मत इंटरनेट ने बदली भी है। इसी फेहरिस्त में नाम आता है 'कच्चा बादाम' (Kachcha Badam) गाना गाकर मशहूर हुए भुबन बद्याकर (bhuban badyakar) का। जिनकी कहानी इंटरनेट पर खूब वायरल हुई है और रातोंरात कच्चा बादाम गाना गाकर उन्होंने शौहरत भी पाई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आलीशान घर में रह रहे 'कच्चा बादाम' सिंगर भुबन
    कच्चा बादाम गाना जब भुबन ने गाया तो हर किसी ने उनके वीडियो को पसंद किया। इंटरनेट पर देखते ही देखते वो वायरल हो गए। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड से ऑफर भी आने लगे। उनके गाने पर लोगों ने जमकर रील्स बनाईं और सोशल मीडिया पर जमकर उन्हें पॉपुलैरिटी मिली। इसी बीच हाल ही में यूट्यूबर निशू तिवारी ने भुबन से बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे उनके इस गाने ने उनकी किस्मत तो बदली लेकिन उनके साथ धोखा भी हुआ। भुबन ने बताया कि, मैं सड़कों पर बादाम बेचता था। टूटे-फूटे मोबाइल और बाकी चीजें देकर लोग बादाम खरीदते थे। फिर मैंने सोचा चलो इस पर ही गाना बना देता हूं। लोग सुनेंगे तो हंसेंगे भी। इसी बीच ये गाना किसी ने रिकॉर्ड किया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। कुछ दिन बाद गाना वायरल हो गया। इसके बाद भुबन को कई लोगों ने ऑफर्स दिए, वो मुंबई भी आए उन्होंने गाना भी गाया। मिट्टी की झोपड़ी में रहने वाले भुबन की किस्मत बदल गई। वो घर से सीधा बड़े और आलीशान घर में आ गए। खुद भुबन बताते हैं कि, पहले मैं कच्चे घर में रहता था लेकिन अब मेरे पास बड़ा घर है। उनका गांव के लोगों को भुवन पर गर्व भी है।

    यह भी पढ़ें- 30 साल पहले दिवाली पर आई शाहरुख की ये ब्लॉकबस्टर फिल्म, आज भी थिएटर में देख रहे हैं लोग!

     

    धोखे का शिकार हुए भुबन
    भुबन बताते हैं कि उन्हें इस गाने ने शौहरत खूब दिलाई लेकिन उनके साथ धोखेबाजी भी खूब हुई। भुबन ने कहा कि, मैं मुंबई गया था और वहां से मुझे 60-70 हजार रुपए भी मिले। इसके बाद कोलकाता में एक लाख मिला लेकिन अब इस गाने का कॉपीराइट मेरे पास नहीं है। कई लोगों ने मुझसे बड़े बड़े वादे किए। कागजों पर दस्तखत करवा लिए और कच्चा बादाम के राइट्स ले लिए। मतलब कहा जा सकता है कि जिस गाने से वो पॉपुलर हुए आज वही गाना उनके पास नहीं है।

    Bhuban

    आपको बता दें कि, कभी सड़क किनारे बादाम बेचने वाले भुबन बद्याकर को शायद खुद भी नहीं पता था कि उनकी आवाज़ एक दिन पूरी दुनिया में गूंजे उठेगी। साल 2021 में वो अपनवे ठेले पर खड़े होकर ये गा रहे थे। इसके बाद फिर रातोंरात जादू हो गया। हालांकि उनकी किस्मत ने ज्यादा साथ नहीं दिया। कुछ वक्त पहले खबर आई थी कि उनकी माली हालत ठीक नहीं है और आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- 60 का हीरो 30 की हीरोइन, जब आधी उम्र की हसीनाओं से इन एक्टर्स ने किया रोमांस!