Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

संजय लीला भंसाली के कॉल का इंतजार कर रहीं Kritika Kamra, असफलता को लेकर दिल का हाल किया बयां

Kritika Kamra जल्द ही वेब सीरीज ग्यारह ग्यारह (Gyaarah Gyaarah) में नजर आने वाली हैं। टीवी से ओटीटी की दुनिया पर राज कर रहीं कृतिका अपने करियर में आगे क्या करना चाहती हैं उन्होंने दैनिक जागरण के साथ अपने दिल के राज खोले हैं। सिर्फ फ्यूचर नहीं उन्होंने अपनी असफलताओं को लेकर भी खुलकर बात की है। जानिए उन्होंने क्या कहा।

By Rinki Tiwari Edited By: Rinki Tiwari Updated: Fri, 02 Aug 2024 12:55 PM (IST)
Hero Image
ग्यारह ग्यारह में नजर आएंगी कृतिका कामरा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

प्रियंका सिंह, मुंबई। ओटीटी पर वेब सीरीज बंबई मेरी जान की सफलता के बाद अब कृतिका कामरा (Kritika Kamra) निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) के साथ काम करना चाहती हैं। जल्द ही वह ग्यारह ग्यारह (Gyaarah Gyaarah) सीरीज में नजर आएंगी। हाल ही में, कृतिका ने प्रियंका सिंह के साथ अपने करियर के बारे में खुलकर बात की है।

वीकेंड के मायने क्या हैं? एक्टर के जीवन में सोमवार और शुक्रवार एक जैसा होता है। जिस दिन छुट्टी हो, उसके एक दिन पहले वीकेंड है। इंडस्ट्री में किसके फोन कॉल का बेसब्री से इंतजार है?

संजय लीला भंसाली के कॉल का इंतजार है। उनकी बनाई दुनिया का अनुभव लेना है। 

जीवन के कमजोर क्षण?

कई हैं, लेकिन फिर उठ खड़ी हुई हूं। एक्टर बनने के सफर में असफलता को सहने की हिम्मत तो रखनी पड़ती है।

यह भी पढ़ें- पहली फिल्म बंद होने पर छलका Kritika Kamra का दर्द, बोलीं- 'यह निराशाजनक था'

कोई सीक्रेट स्किल?

मैं बर्तन अच्छे धोती हूं। काफी घरेलू हूं। माता-पिता से अलग छोटे भाई संग रहती हूं तो घर चलाना सीख गई हूं।

किसी स्टार को बस देखते रह गई हों?

शाह रुख खान। अगर उनसे दो हजार बार भी मिल लूं, तो भी उन्हें देखती रह जाऊंगी। उनका सेंस आफ ह्यूमर परफेक्ट है।

कब रिलीज हो रही ग्यारह ग्यारह?

बंबई मेरी जान में कृतिका कामरा ने एक गैंगस्टर की भूमिका निभाई थी, लेकिन ग्यारह ग्यारह में वह पुलिस की भूमिका में नजर आएंगी। सीरीज में एक्ट्रेस का लुक धांसू था। कृतिका कामरा की यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 (Zee5) पर रिलीज होने वाली है। करण जौहर निर्मित सीरीज में राघव जुयाल भी लीड रोल में दिखेंगी। इससे पहले उन्हें किल मूवी में विलेन की भूमिका से तारीफें मिली थीं।

बात करें कृतिका कामरा के करियर की तो उन्होंने टीवी से एक्टिंग शुरू की थी। उनका पहला सीरियल था यहां के हम सिकंदर, मगर लाइमलाइट कितनी मोहब्बत है में आरोही के किरदार से मिली थी। प्यार का बंधन और कितनी मोहब्बत है 2 के बाद कृतिका ने ओटीटी की ओर रुख किया और तांडव सीरीज से छा गईं।

यह भी पढ़ें- Gyaarah Gyaarah Trailer: क्या है 11:11 का रहस्य? सस्पेंस से भरी है करण-गुनीत की सीरीज, फिर चौंकाएंगे राघव जुयाल