Kumar Sanu-अलका याग्निक के इस गाने को सुनकर आएगा दिल को सुकून, प्रियंका चोपड़ा भी विदेश में हुईं सुनने को मजबूर
कुमार सानू और अलका याग्निक का एक 32 साल पुराना गाना आज भी लोकप्रिय बना हुआ है। आलम यह है कि खुद प्रियंका चोपड़ा भी यह गाना गुनगुनाने से खुद को रोक नहीं पाईं। वह विदेश में बैठकर कुमार और अलका का गाना सुनती दिखीं।

कुमार सानू और अलका याग्निक का सदाबहार गाना। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुमार सानू (Kumar Sanu) और अलका याग्निक (Alka Yagnik) ने एक साथ मिलकर म्यूजिक इंडस्ट्री को कई बेहतरीन गानों से नवाजा है। एक ऐसा ही गाना तीन दशक पुराना है जो आज भी सदाबहार बना हुआ है। आलम यह है कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी विदेश में बैठकर यह गाना सुनने से खुद को रोक नहीं पाईं।
कुमार सानू और अलका याग्निक 90 दशक के टॉप सिंगर्स में गिने जाते हैं। दोनों ने अलग-अलग ही नहीं, बल्कि एक साथ भी कई सुपरहिट गाने गाए हैं जिनका क्रेज आज भी खत्म नहीं हुआ है। साल 1993 में भी उन्होंने एक गाना गाया था जिसे आज भी उतना ही पसंद किया जाता है। यूट्यूब पर इसके करोड़ों व्यूज हैं।
32 साल पुराना है अलका-कुमार सानू का गाना
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने 32 साल पुराना गाना एड किया। यह गाना है- दिल में सनम (Dil Mein Sanam Song)। एक्ट्रेस ने न्यूयॉर्क से शेयर की गईं अपनी सनकिस्ड फोटोज के साथ इस गाने को अटैच किया है।
View this post on Instagram
सुपरहिट हुआ था दिल में सनम गाना
दिल में सनम गाना 1993 में आई फिल्म फिर तेरी कहानी याद आई (Phir Teri Kahani Yaad Aayee Movie) का है जिसे महेश भट्ट ने डायरेक्ट किया था और फिल्म में राहुल रॉय व पूजा भट्ट लीड रोल में थे। दिल में सनम गाना अलका याग्निक और कुमार सानू ने गाया था जो उस वक्त का चार्टबस्टर सॉन्ग था।
यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra की एक्स जेठानी को मिला नया प्यार? कोल्डप्ले स्टार को कर रही हैं डेट!
इस गाने के लिरिक्स जमीर काजमी ने लिखा था और म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक थे। गाने को पूजा भट्ट और राहुल रॉय पर फिल्माया गया था। इस फिल्म के सभी गानों को पसंद किया गया था। बता दें कि कुमार सानू और अलका याग्निक ने एक साथ मिलकर करीब 16 गानों को अपनी आवाज दी थी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।