Aashiqui 3 से क्यों आउट हुए Mohit Suri? बोले- 'मेरा अपना परिवार ही इंतजार करने को तैयार नहीं...'
आशिकी बॉलीवुड की हिट रोमांटिक फ्रेंचाइजी है जिसकी शुरुआत महेश भट्ट ने की थी। मोहित सूरी ने खुलासा किया कि एक विलेन रिटर्न्स और मलंग की असफलता के बाद मेकर्स ने उन्हें आशिकी 3 से हटाने का फैसला किया क्योंकि वे इंतजार नहीं करना चाहते थे। मोहित सूरी बिना कहानी लिखे फिल्म अनाउंस नहीं करना चाहते थे। बाद में अनुराग बसु को फिल्म का निर्देशन करने के लिए चुना गया।

आशिकी बॉलीवुड की सबसे हिट रोमांटिक फ्रेंचाइजी है जिसकी शुरुआत साल 1990 में महेश भट्ट ने की थी। पहली फिल्म में अनु अग्रवाल और राहुल रॉय ने अपनी केमिस्ट्री, कहानी और गाने से दर्शकों का दिल जीत और फिर 2013 में इसकी कमान मोहित सूरी (Mohit Suri) ने संभाली।
आशिकी 2 (Aashiqui 2) बॉलीवुड की सबसे कामयाब रोमांटिक फिल्म है जिसमें आदित्य चोपड़ा और श्रद्धा कपूर की जोड़ी ही नहीं, बल्कि इसके गाने भी बहुत पॉपुलर हुए थे। आशिकी 2 के क्रेज के बाद फिर से मोहित सूरी मेकर्स के साथ आशिकी 3 लाने वाले थे, लेकिन उन्हें फिल्म से हटा दिया गया।
आशिकी 3 से बाहर हुए थे मोहित सूरी
कुछ महीने पहले रिवील किया गया था कि आशिकी 3 बन रही है, लेकिन इसका निर्देशन मोहित सूरी नहीं बल्कि अनुराग बसु करेंगे। हालांकि, किसी वजह से फिल्म की शूटिंग रुक गई। मगर अनुराग एक फिल्म ला रहे हैं जिसे आशिकी 3 बताया जा रहा है। इस बीच मोहित सूरी ने रिवील किया है कि आखिर क्यों उन्हें आशिकी 3 से बाहर कर दिया गया।
यह भी पढ़ें- 'Saiyaara में अगर शाह रुख खान को लेते तो फ्लॉप हो जाती क्योंकि...', Mission Mangal एक्टर का बड़ा बयान
फ्लॉप फिल्मों का पड़ा बुरा असर
मोहित सूरी ने रिवील किया कि शायद एक विलेन रिटर्न्स और मलंग की असफलता के बाद मेकर्स ने उन्हें आशिकी 3 से हटाने का फैसला किया। वे उनके लिए इंतजार नहीं करना चाहते थे। शुभांकर मिश्रा के साथ बातचीत में निर्देशक ने कहा, "जब आप निराश हों, तो कभी किसी की बात मत सुनो, क्योंकि वे आपको और नीचे धकेल देंगे। यह सच है कि उन्होंने मेरे बिना फिल्म बनाने का फैसला किया। ऐसा सिर्फ इसलिए नहीं हुआ बल्कि इसलिए हुआ क्योंकि वे मेरा इंतजार नहीं करना चाहते थे।"
Photo Credit - Instagram
मोहित सूरी ने आगे कहा कि लोग आपको फ्लॉप फिल्मों के लिए आंकते भी हैं। मगर बात इंतजार करने की है तो उनका परिवार भी आशिकी 3 के लिए इंतजार करने के लिए तैयार नहीं था। बकौल डायरेक्टर, "यह मेरा अपना परिवार था जो इंतजार करने को तैयार नहीं था। मैं उन्हें दोष नहीं देता, क्योंकि यह एक बिजनेस है। किसी भी चीज से ज्यादा मैं उन्हें गलत साबित करने की कोशिश नहीं कर रहा था, मैं खुद को गलत साबित करने की कोशिश कर रहा था।"
मोहित सूरी ने आगे बताया कि मेकर्स आशिकी 3 को अनाउंस करने की जल्दी दिखा रहे थे, लेकिन उनका कहना था कि वह बिना कहानी लिखे फिल्म अनाउंस नहीं करेंगे। इसके बाद वे अनुराग बसु के पास फिल्म लेकर चले गए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।