Naagin 7: बिग बॉस में की धोखेबाजी, अब नागिन बनकर एक-दूसरे को डसने को तैयार हैं ये एक्ट्रेस?
एकता कपूर के सुपरनैचुरल थ्रिलर शो की जब से घोषणा हुई है, तब से फैंस की एक्साइटमेंट दोगुने लेवल पर पहुंच गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चाहर चौधरी के बाद ईशा सिंह इस शो का हिस्सा बनी थीं। इन दोनों के बाद अब एक और खूबसूरत हसीना की शो में एंट्री होने सकती है। इन दोनों की तरह वह भी बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकी है।

प्रियंका-ईशा के बाद नागिन 7 में इस हसीना की एंट्री/ फोटो- Instagram
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जैसे-जैसे नागिन सीजन 7 के प्रोमो सामने आ रहे हैं, वैसे-वैसे लोगों की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ती जा रही है। नागिन एकता कपूर की सबसे सफल टीवी सीरीज में से एक है, जिसके अब तक अलग-अलग कहानी दिखी हैं। इस बार एकता अपनी 'नागिन' के सामने बहुत बड़ा दुश्मन खड़ा करने वाली हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो तेजस्वी प्रकाश के बाद अब प्रियंका चाहर चौधरी एकता कपूर की नई नागिन होने वाली हैं। उनके अलावा खबर थी कि इस सीजन में ईशा सिंह भी नजर आएंगी। इन दोनों के बाद अब एक और बिग बॉस के कंटेस्टेंट एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो में एंट्री लेने को तैयार है।
ईशा सिंह के बाद 'नागिन-7' में हुई इनकी एंट्री?
ईशा सिंह को इस शो में जो ज्वाइन करने वाली हैं, वह उनकी बिग बॉस के सीजन में 18 में काफी अच्छी दोस्त थीं, लेकिन बाद में एक्ट्रेस ने उन्हीं के साथ धोखेबाजी कर दी थी। अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं, अगर नहीं तो आपको बता दें कि वह एक्ट्रेस कोई और नहीं, बल्कि एलिस कौशिक हैं।
यह भी पढ़ें- Naagin 7 में हुई इस बिंदास एक्ट्रेस की एंट्री, नमिक पॉल संग आएगी नजर
इंडिया फोरम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नागिन 7 में ईशा सिंह के कैमियों के अलावा एलिस कौशिक भी महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगी। उनके सूत्रों ने कहा, "ईशा और एलिस दोनों का इस शो में एक कैमियो होगा। उन दोनों के ही किरदार शो की मेन नागिन प्रियंका चाहर चौधरी का मार्ग प्रशस्त करेंगी"।
प्रियंका चाहर के अपोजिट नजर आएगा ये एक्टर
इस रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया कि मेकर्स शो को इस तरह से मोड़ देंगे, जिससे लोगों को ये लगेगा कि ईशा और एलिस रियल नागिन हैं, लेकिन जब कहानी आगे बढ़ेगी तो ऑडियंस को पता चलेगा कि मुख्य नागिन प्रियंका हैं। 'उड़ान' एक्ट्रेस के नाम से पहले शो के लिए ईशा मालवीय का नाम भी सामने आया था।
खबरों की मानें तो प्रियंका चाहर चौधरी के अपोजिट इस शो में अभिनेता नमिक पॉल नजर आएंगे, जो इससे पहले 'एक दीवाना था', 'कवच' और कुमकुम भाग्य जैसे शोज में काम कर चुके हैं। इस फ्रेश पेयर को नागिन 7 में देखना दिलचस्प होगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।