'मुझे पसंद है लेकिन इतनी हिम्मत...' किस मामले में Priyanka Chopra को ने Akshay Kumar को बताया सबसे सॉलिड?
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट (Heads of State) को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म 2 जुलाई को स्ट्रीम होगी। ये एक एक्शन फिल्म है जिसमें प्रियंका को एम16 एजेंट नोएल बिसेट का किरदार निभाते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान एक इवेंट में प्रियंका ने बॉलीवुड और हॉलीवुड के एक्शन एंटरटेनर को भी याद किया।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को बॉलीवुड का खिलाड़ी कुमार कहा जाता है। इसके अलावा उनके बारे में एक और बात प्रख्यात है कि उन्होंने जिस एक्ट्रेस के साथ काम किया उससे उनका नाम जोड़ा गया। अक्षय कुमार की शादी ट्विंकल खन्ना से हो चुकी थी और वो एक बेटे के पिता थे जब उन्होंने 2003 में फिल्म अंदाज में प्रियंका चोपड़ा के साथ स्क्रीन शेयर की थी। फिल्म बहुत सफल रही थी और उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को पसंद किया गया था।
प्रियंका चोपड़ा को आई अक्षय की याद
भारत में फिल्म निर्माताओं ने 2000 के दशक में अक्षय और प्रियंका में अपनी नई जोड़ी ढूंढ ली थी। भले ही अक्षय कुमार ने अपनी लव लाइफ या फिर एक्स के बारे में कुछ भी ना बोला हो लेकिन उनकी प्रेमिका प्रियंका को सालों बाद उनकी याद जरूर आई है।
यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra से ज्यादा बिजी रहती हैं उनकी बेटी Malti Marie, खुद अपनी प्लेटडेट्स करती हैं शेड्यूल
प्रियंका ने कहा - 'मुझमें हिम्मत नहीं'
प्रियंका इस समय निक जोनास के साथ खुशहाल शादीशुदा जीवन जी रही हैं, फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट में एक्शन अवतार में नजर आएंगी। अभिनेत्री फिल्म के प्रीमियर के लिए लंदन में थीं, जहां उन्होंने एक्शन फिल्म के प्रति अपने प्यार के बारे में बात की और अक्षय कुमार और टॉम क्रूज को भी याद किया। प्रियंका ने अक्षय कुमार के काम की भी तारीफ की। प्रियंका ने स्वीकार किया कि उनके पास इन एक्टर्स के जैसा एक्शन करने का साहस नहीं है।
प्रियंका ने कहा, "मुझे टॉम क्रूज और अक्षय कुमार का काम बहुत पसंद है। वे इस काम में वाकई बहुत अच्छे हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मुझमें उड़ान भर रहे विमान से लटकने या इस तरह का काम करने का साहस है।"
स्टंट को दिया जाता है क्रेडिट
प्रियंका ने यह भी बताया कि उन्हें बड़े पैमाने पर बन रही फिल्मों का हिस्सा बनना पसंद है। उन्होंने एक्शन फिल्मों में स्टंटमैन के योगदान को स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि बड़ी मेगा फिल्मों का हिस्सा बनने का मतलब है इतने सारे लोगों के कंधों पर खड़ा होना। प्रियंका ने फिल्मों के बारे में बात की जिसमें जादू होता है और इसका बहुत सारा श्रेय स्टंट टीम को जाता है।
इन फिल्मों में साथ किया काम
साल 2003 से 2004 तक अक्षय और प्रियंका ने एक साथ चार फिल्में कीं, जिनमें अंदाज़, ऐतराज़, मुझसे शादी करोगी और वक़्त: द रेस अगेंस्ट टाइम शामिल हैं। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री जितनी पसंद की गई, उतनी ही ऑफ-स्क्रीन बॉन्ड ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।