Salman Khan ने अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump पर कसा तंज? एक्टर ने कहा- 'जो सबसे ज्यादा ट्रबल फैला रहे...'
विवादित शो बिग बॉस सीजन 19 (Bigg Boss Season 19) में अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) ने एक ऐसा बयान दे दिया है जिसे लोग मान रहे हैं कि उनका इशारा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (US President Donald Trump) की ओर है। जानिए अभिनेता ने आखिर ऐसा क्या कहा है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विवादित शो बिग बॉस सीजन 19 का लेटेस्ट वीकेंड का वार सबसे ज्यादा पसंद किया गया। होस्ट सलमान खान ने कुछ कंटेस्टेंट्स की आंखें खोलीं तो किसी को अपने बर्ताव के चलते क्लास लगाई। इस दौरान बातों-बातों में उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जिसे लोग डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) से जोड़कर देख रहे हैं।
कल बिग बॉस का वीकेंड का वार था और होस्ट सलमान खान ने नेहल और फरहाना भट्ट (Farhana Bhat) की क्लास लगाई। बीते हफ्ते फरहाना ने बिग बॉस के घर में खूब तबाही मचाई थी और नीलम गिरी से लेकर बसीर अली तक कंटेस्टेंट्स को बुरा-भला कहा था। वह रियल लाइफ में पीस एक्टिविस्ट हैं। ऐसे में बिग बॉस के घर में उनके लड़ाई-झगड़ा करने पर सलमान ने उनकी क्लास लगाई।
सलमान ने डोनाल्ड ट्रम्प को मारा ताना
सलमान खान ने फरहाना भट्ट से कहा कि मुश्किल पैदा करने वाला ही पीस प्राइज चाहता है। एक्टर ने कहा, "ये क्या हो रहा है पूरी दुनिया में। जो सबसे ज्यादा मुश्किल फैला रहा है, उन्हीं को पीस प्राइज चाहिए। फरहाना, किस एंगल से पीस एक्टिविस्ट लगती हैं? आपका इगो इतना बड़ा है। अपने आप को पता नहीं क्या समझती हैं। नीलम क्यों डिजर्व करती हैं 2 कौड़ी का कहलाना? आप एक महिला हैं और आप दूसरी महिलाओं के लिए ऐसा कह रही हैं?"
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 Elimination: वीकेंड के वार में सलमान सुनाएंगे ये फैसला, एलिमिनेशन से पहले आया बड़ा ट्विस्ट?
Megastar #SalmanKhan trolling Donald Trump 😂😭 #BiggBoss19
"Is Dunia me jo sabse jyada trouble faila rahe h, unhe hi peace prize chahiye" pic.twitter.com/Z4SfUNm1Lb
— MASS (@Freak4Salman) September 7, 2025
डोनाल्ड ट्रम्प ने की थी नोबेल पुरस्कार की मांग
सलमान खान का बयान 'जो सबसे ज्यादा मुश्किल फैला रहा है, उन्हीं को पीस प्राइज चाहिए' ये सोशल मीडिया पर बुरी तरह वायरल हो रहा है। इसे देख लोग मान रहे हैं कि यह भाईजान का डोनाल्ड ट्रम्प की ओर इशारा है। दरअसल, डोनाल्ड ट्रम्प कई बार नोबेल पुरस्कार की मांग कर चुके हैं। उनका दावा है कि उन्होंने ट्रम्प भारत-पाकिस्तान, ईरान-इजराइल और थाइलैंड-कंबोडिया समेत 6 जंग रुकवाया है। अब सोशल मीडिया पर लोग रिएक्ट कर रहे हैं और मीम्स वायरल हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 Elimination: वीकेंड के वार में सलमान सुनाएंगे ये फैसला, एलिमिनेशन से पहले आया बड़ा ट्विस्ट?
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।