Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुनील दर्शन ने Karisma Kapoor की शादी को लेकर खोले बड़े राज, कहा- 'वो पत्नी बनना चाहती थी लेकिन ट्रॉफी...'

    Updated: Fri, 25 Jul 2025 06:26 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का लंदन में बीते महीने पोलो खेलते समय दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। एक्ट्रेस ने साल 2003 में शादी की थी और साल 2014 में उनका तलाक हो गया था। एक बार फिर से करिश्मा की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में है।

    Hero Image
    करिश्मा कपूर ने क्यों की संजय कपूर से शादी (फोटो- एक्स)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करिश्मा कपूर ने बिजनेस टाइकून और जाने-माने पोलो प्लेयर संजय कपूर से शादी की थी। संजय का 12 जून को लंदन में पोलो खेलते समय निधन हो गया था। इसके बाद से एक बार फिर करिश्मा कपूर की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में आ गई। अब जाने माने डायरेक्टर और प्रोड्यूसर सुनील दर्शन ने करिश्मा कपूर की जिंदगी के कई बड़े राज खोले हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    करिश्मा के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं सुनील

    सुनील ने करिश्मा कपूर के साथ जानवर, एक रिश्ता और मेरे जीवन साथी जैसी फिल्मों में काम किया। हाल ही में पत्रकार विक्की लालवानी के साथ बातचीत में उन्होंने करिश्मा कपूर की शादीशुदा जिंदगी के बारे में खुलकर बात की। सुनील ने कहा, 'करिश्मा की शादी मुझे लगा कि एक अचानक से लिया गया फैसला था। फिल्मी सितारों से नहीं, सितारों यानी किस्मत से। फिल्ममेकर ने बताया कि करिश्मा और संजय कपूर की बहन बचपन से दोस्त थे। उन्होंने कभी करिश्मा और संजय को एक कपल के तौर पर नहीं देखा था। उनके मुताबिक करिश्मा और संजय का मिलन किस्मत में ही लिखा था।'

    यह भी पढ़ें- 'करिश्मा आती तो रवीना...', दोनों हीरोइनों के झगड़े पर बोले Aamir Khan, 'अंदाज अपना अपना' के सेट पर था ये हाल

    उन्होंने आगे कहा, 'जब करिश्मा की शादी हुई तब वो हाउसवाइफ बनकर घर पर ही रहना चाहती थी। उन्होंने अपनी लाइफ में सबकुछ देखा हुआ था। अब वो सिर्फ अपना सारा टाइम घर पर बिताना चाहती थीं। वो बहुत अच्छी लड़की हैं। लेकिन करिश्मा संजय कपूर के परिवार के लिए ट्रॉफी बनकर रह गईं और चीजें यहीं से खराब हुईं।'

    वह पत्नी बनना चाहती थीं - सुनील

    मुझे लगता है कि उन्हें उस दुनिया में डाला गया जिसमें वो कभी रहना नहीं चाहती थीं। दिल्ली का अपना एक कल्चर है जिसमें वो फिट नहीं हो पाईं। वो एक बड़े आलीशान घर में रहते थे, जहां अनगिनत कारें थीं। उन्होंने सब कुछ देखा था, वह राज कपूर की पोती थीं। शोहरत, कामयाबी, वह एक समय नंबर वन हीरोइन थीं। जब उन्होंने पीछे हटने का फैसला किया, तो वह एक पत्नी की जिंदगी जीना चाहती थीं"। निर्देशक ने कहा कि करिश्मा का संजय से शादी करने का निर्णय भी 'अचानक' था।

    संजय ने साल 2003 में करिश्मा से शादी की थी। साल 2005 में उनकी बेटी समायरा और 2011 में बेटा कियान हुआ। हालांकि इनका रिश्ता लंबा नहीं चल पाया और साल 2014 में, करिश्मा और संजय ने आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दी। अलग होने के बाद, संजय ने प्रिया सचदेव से शादी कर ली।

    यह भी पढ़ें- 3 दिन में शूट हुआ था 1 मिनट का Kiss सीन, ठिठुर गई थीं Karisma Kapoor, सेट पर था ऐसा हाल