Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक्स हसबैंड संजय कपूर की संपत्ति से फूटी कोड़ी नहीं चाहती हैं Nandita Mahtani, विवाद से क्यों किया किनारा?

    Updated: Wed, 06 Aug 2025 05:01 PM (IST)

    करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर के निधन के बाद उनकी संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। उनकी दूसरी पत्नी करिश्मा कपूर और तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव के बीच संपत्ति का उत्तराधिकारी होने का विवाद है। वहीं उनकी पहली पत्नी नंदिता महतानी ने इस विवाद से दूरी बना ली है।

    Hero Image
    संजय कपूर और नंदिता महतानी (Photo Credit- IMDb)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का 12 जून का निधन हुआ था। दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार हुआ था, जिसमें एक्ट्रेस करिश्मा अपने पूरे परिवार संग पहुंची थी। इन दिनों संजय कपूर की संपत्ति में हिस्से को लेकर विवाद चल रहा है। प्रिया सचदेव, जो संजय कपूर की तीसरी पत्नी थीं और बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के बीच कथित तौर पर संपत्ति का उत्तराधिकारी होने का विवाद चल रहा है। दोनों ही इस लड़ाई में फंसी हुई हैं। वहीं, उनकी पहली पत्नी इस उलझन से बाहर हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संजय कपूर ने तीन शादी की थी, और उनकी पहली पत्नी नंदिता महतानी थी। संपत्ति विवाद के बीच उनके नाम की खूब चर्चा हो रही है, क्योंकि उन्होंने संपत्ति में हिस्सा लेने की जंग से किनारा कर लिया है। ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि वह कौन हैं और क्यों संजय कपूर से फूटी कोड़ी भी नहीं चाहती हैं।

    कौन हैं नंदिता महतानी?

    मनु और इंदु महतानी नामक व्यवसायी के परिवार में नंदिता महतानी का जन्म हुआ। नंदिता के भाई एक प्रसिद्ध बिजनेसमैन हैं। साल 1998 में उन्होंने फैशन डिजाइनर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की।

    Photo Credit- Instagram

    यह भी पढ़ें- मेरे बेटे की हत्या... Sunjay Kapur की मौत को लेकर मां ने की जांच की मांग, चिट्ठी में सनसनीखेज दावे?

    नंदिता के व्यापार की बात करें, तो उन्होंने अपनी बहन अनु हिंदुजा संग मिलकर उनके व्यवसाय में हात आजमाया। दरअसल, अपनी बहन अनु हिंदुजा के साथ मिलकर उनके व्यवसाय में तब हाथ आजमाया, जब उन्होंने 2000 में अपना फैशन लेबल अनन्या लॉन्च किया था। नंदिता की बहन अनु ने व्यवसायी संजय हिंदुजा से शादी की।

    नंदिता ने बाद में अपना सिग्नेचर लेबल, नंदिता महतानी, लॉन्च किया, जिसके आउटलेट मुंबई, गोवा और लंदन में हैं।

    संजय कपूर की संपत्ति विवाद से क्यों दूर हैं नंदिता?

    नंदिता महतानी और संजय कपूर की शादी साल 1996 में संजय कपूर से हुई थीं। शादी के चार साल बाद दोनों साल 2000 में अलग हो गए। नंदिता और संजय की कोई संतान नहीं है। महतानी के कपूर परिवार के झगड़े से दूर होने की यह एक अहम वजह है, क्योंकि उन्हें उनकी संपत्ति से कोई लेना-देना नहीं है।

    संजय कपूर के बारे में बता दें कि उन्होंने नंदिता महतानी से शादी टूटने के तीन साल बाद 2003 में बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से शादी रचाई। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं, समायरा और कियान। संजय और करिश्मा ने साल 2014 में तलाक लिया था। उस समय दोनों ने एक-दूसरे पर हैरान करने वाले आरोप लगाए थे।

    यह भी पढ़ें- कौन है विक्रम चटवाल? Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी संग रहा गहरा रिश्ता; प्रॉपर्टी विवाद के बीच हो रहे हैं वायरल