Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Varun-Natasha Wedding: भतीजे वरुण की शादी को लेकर अंकल अनिल धवन ने बोली ये बड़ी बात, बताया परिवार में क्यों खास है एक्टर की शादी

    By Anand KashyapEdited By:
    Updated: Sun, 24 Jan 2021 12:07 PM (IST)

    तमाम अफवाहों के बीच अभिनेता वरुण धवन गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ रविवार (24 जनवरी) को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी की रस्मों की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

    Hero Image
    बॉलीवुड अभिनेता अनिल धवन/ वरुण धवन, Instagram : aapkavijay/ varundvn

    नई दिल्ली, जेएनएन। तमाम अफवाहों के बीच अभिनेता वरुण धवन गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ रविवार (24 जनवरी) को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी की रस्मों की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी का समारोह अलीबाग के 'द मैनशन हाउस' विला में रखा गया है। वहीं उनकी शादी से पहले उनके चाचा और मशहूर अभिनेता अनिल धवन ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने भतीजे वरुण की शादी को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया। साथ ही शादी को लेकर ढेर सारी बातें भी कीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अनिल धवन ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा, 'हम सभी काफी खुश और उत्साह हैं। वरुण की जेनरेशन की परिवार में यह आखिरी शादी है। रोहित (वरुण के भाई) की शादी हो चुकी है, मेरे बच्चों की शादी हो चुकी है और मेरे बड़े भाई के बच्चों की भी शादी हो चुकी है। तो यह पूरा सर्कल हो जाएगा। परिवार की मौजूदगी में हम शादी की रस्में कर रहे हैं। कुछ भी बड़ा नहीं हो रहा है।'

    अनिल धवन ने इस दौरान यह भी बताया है कि कोरोना महामारी के चलते उन्होंने सीमित मेहमानों को ही न्योता दिया है। वरुण धवन और नताशा दलाल अलीबाग के मेंशन हाउस में शादी कर रहे हैं। हालिया खबरों के अनुसार इस विला का एक दिन का किराया 4 लाख रुपए है। वरुण धवन अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ 24 जनवरी को शादी कर रहे हैं। शनिवार को उनकी संगीत सेरिमनी थी। इस मौके पर परिवार और कुछ खास दोस्त उपस्थित होंगे।

    द मेंशन हाउस अलीबाग में एक शानदार विला है। वरुण और नताशा की शादी 3 दिन चलेगी। अगर विला की बात करें तो इसमें एक बहुत बड़ा स्विमिंग पूल और गार्डन एरिया भी है। इसके अलावा इसके अगल-बगल ग्रीनरी भी है और यहां शांत का वातावरण भी है। वरुण धवन की शादी में बॉलीवुड के कुछ चुनिंदा लोग ही पहुंचेंगे। जिनमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, करण जौहर, कटरीना कैफ और सलमान खान जैसे नाम शामिल है।

    आपको बता दें नताशा दलाल और वरुण धवन कई वर्षों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। यह दोनों एक-दूसरे को स्कूल के दिनों से जानते हैं। दोनों की दोस्ती काफी गहरी है। दोनों के परिवार वाले भी एक-दूसरे को जानते हैं। वरुण धवन पिछली बार फिल्म कुली नंबर 1 में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके अलावा सारा अली खान की अहम भूमिका थी।