Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Akshay Kumar की कॉमेडी किलर हाउसफुल में कौन है असली किलर, क्या है Housefull 5A और Housefull 5B में अंतर?

    अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मल्टी स्टारर लेटेस्ट फिल्म हाउसफुल 5 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है। वीक डे में भी इस मूवी की कमाई में मजबूत पकड़ बना रखी है। इस किलर कॉमेडी को 6 जून को थिएटर्स में रिलीज किया गया था। फिल्म में दो पार्ट हाउसफुल 5ए और हाउसफुल 5बी में रिलीज किया गया है।

    By Surabhi Shukla Edited By: Surabhi Shukla Updated: Wed, 11 Jun 2025 05:24 PM (IST)
    Hero Image
    हाउसफुल 5 में कौन हैं असली किलर? (फोटो-इंस्टाग्राम)

     एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। जून 2025 में कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। हाल ही में 6 जून को अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 रिलीज हुई। फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख के साथ कुल 17 एक्टर-एक्ट्रेसेज नजर आए। ये हाउसफुल फ्रेंचाइजी की पांचवीं किस्त है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या है दोनों फिल्मों में अंतर?

    कॉमेडी फ्रैंचाइज को मर्डर मिस्ट्री ट्विस्ट देते हुए, हाउसफुल 5 के दो वर्जन- ए और बी सिनेमाघरों में रिलीज हुए। अब लोगों के मन में ये सवाल है कि हाउसफुल 5A और हाउसफुल 5B में क्या अंतर है और इसे अलग-अलग रिलीज करने की जरूरत क्यों पड़ी। चलिए आज हम आपको बताते हैं।

    यह भी पढ़ें: Housefull 5 Worldwide Collection: विदेशों में हाउसफुल 5 का जलवा, डबल सेंचुरी बनाने से बस इतनी दूर किलर कॉमेडी

    क्या है फिल्म की कहानी?

    हाउसफुल 5 की कहानी है एक अरबपति बिजनेसमैन रंजीत डोबरियाल (रंजीत) की जिनका 100वां जन्मदिन है। इसे एक लग्जरी शिप पर सेलिब्रेट किया जाना है, मगर जश्न शुरू होने से पहले ही उनकी मौत हो जाती है। साथ ही यह खुलासा होता है कि मरने से पहले वह अपनी सारी जायदाद अपनी पहली पत्नी के बेटे जॉली के नाम कर गया है, जो उस पार्टी में आने वाला है। फरदीन खान को रंजीत की दूसरी पत्नी का बेटा दिखाया गया है।

    कंफ्यूजन क्रिएट करना फिल्म का असली काम

    ऐसे में सब जॉली का इंतजार कर रहे होते हैं लेकिन उस दिन क्रूज पर एक नहीं तीन जॉली आते हैं। जलाबुद्दीन उर्फ जॉली (रितेश देशमुख), जलभूषण उर्फ जॉली (अभिषेक बच्चन) और जूलियस उर्फ जॉली (अक्षय कुमार) खुद को असली जॉली साबित करने के लिए क्रूज पर पहुंच जाते हैं। फरदीन डॉक्टर को तीनों का डीएनए टेस्ट करने के लिए कहता है ताकि ये पता लगाया जा सके कि असली जॉली कौन है? हालांकि इससे पहले ही उसका खून हो जाता है। यहीं से सारा ड्रामा शुरू होता है। हाउसफुल फ्रेंचाइजी वैसे भी कॉमेडी और किरदारों के घालमेल से उपजे कंफ्यूजन के लिए जानी जाती है।

    कौन होता है असली जॉली?

    इस मर्डर को सुलझाने के लिए बाबा (जैकी श्रॉफ) और भिडू (संजय दत्त) आते हैं। बाबा और भिडू को देव के खिलाफ कई सबूत मिलते हैं जिसके बाद उसे सलाखों के पीछे डाल दिया जाता है। फिर भी जहाज पर एक और हत्या हो जाती है। इसके बाद एंट्री होती है इंटरपोल धगडू (नाना पाटेकर) की। हत्यारे की तलाश अभी भी जारी है, धगडू अगली सुबह नाम की घोषणा करने का दावा करता है। इस बीच हत्यारा धगडू को मारने की भी कोशिश करता है लेकिन उसकी पोल खुल जाती है। ये सामने आता है कि देव ने जलभूषण के साथ मिलकर पूरा मर्डर प्लान किया था। अंत में असली जॉली उर्फ ​​जलाल डोबरियाल (बॉबी देओल) आता है और पैसे लेने से इनकार कर देता है ये कहते हुए कि इसे आपस में बांट लो।

    वहीं दूसरे पार्ट यानी 5बी में धगडू को मारने माया यानी चित्रांगदा सिंह जाती हैं। जबकि दूसरे मर्डर्र अभिषेक बच्चन ही हैं।

    यह भी पढ़ें: Housefull 5 Collection: खिलाड़ी भैया Akshay Kumar ने किया सलमान का शिकार, 5 दिनों में तोड़ा इस फिल्म का रिकॉर्ड