Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्यों हर्षवर्धन ने कहा कि मैं अमीर महिला को डेट कर रहा हूं,अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में काम कर रहे है एक्टर

    By Paras PandeyEdited By: Paras Pandey
    Updated: Mon, 24 Jul 2023 04:00 AM (IST)

    इंटरनेट मीडिया के कारण जहां प्रशंसकों और सितारों को सीधा एक-दूसरे से जुड़ने का मंच मिला है वहीं कई बार सितारों को अजीबो-गरीब टिप्पणियों का भी सामना करना पड़ता है। कुछ सितारे ऐसी टिप्पणियों को नजर अंदाज करते हैं तो कुछ करारा जवाब देने में भी पीछे नहीं हटते हैं। अब कुछ ऐसा ही अभिनेता अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ देखने को मिला।

    Hero Image
    अभिनव बिंद्रा की बायोपिक फिल्म पर काम कर रहे हैं हर्षवर्धन।

    इंटरनेट मीडिया के कारण जहां प्रशंसकों और सितारों को सीधा एक-दूसरे से जुड़ने का मंच मिला है, वहीं कई बार सितारों को अजीबो-गरीब टिप्पणियों का भी सामना करना पड़ता है। कुछ सितारे ऐसी टिप्पणियों को नजर अंदाज करते हैं, तो कुछ करारा जवाब देने में भी पीछे नहीं हटते हैं। अब कुछ ऐसा ही अभिनेता अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ देखने को मिला।
    दरअसल, हर्षवर्धन ने शुक्रवार की रात इंस्टाग्राम पर अपने नए जूतों की अनबाक्सिंग करते हुए एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में वह अपने जूतों का संग्रह भी दिखाते नजर आए। इस बीच एक यूजर ने हर्षवर्धन पर तंज कसते हुए लिखा कि इन जूतों के लिए भुगतान कौन करता है? अनिल कपूर या आनंद? आनंद आहूजा हर्षवर्धन की बहन और अभिनेत्री सोनम कपूर के पति हैं। इस पर हर्षवर्धन भी चुप नहीं बैठे और उन्होंने अपनी अलग ही शैली में इसका जवाब दिया।

    हर्षवर्धन ने मजाकिया अंदाज में लिखा,‘दोनों में से कोई नहीं। मैं दुबई की एक अमीर औरत के साथ गुप्त रिलेशनशिप में हूं। वह शादीशुदा है, लेकिन मेरे प्यार में पागल है। वही इन सबके लिए भुगतान करती है। मैंने खास तौर पर आपके लिए इस रहस्य से पर्दा उठा दिया है, क्योंकि आप मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। उम्मीद है कि अब आप अच्छी नींद सोएंगे, क्योंकि मेरे भाई अब आपके पास यह जिंदगी बदलने वाली सूचना है। ढेर सारा प्यार।’ हर्षवर्धन फिलहाल ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज अभिनव बिंद्रा की बायोपिक फिल्म पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके पिता अनिल कपूर भी हैं।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें