Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सत्यम शिवम सुंदरम के जिस Kissing Scene पर मचा था बवाल, अब उसका वीडियो शेयर कर Zeenat Aman ने बताई बैकएंड स्टोरी

    Updated: Thu, 19 Jun 2025 03:42 PM (IST)

    जीनत अमान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म सत्यम शिवम सुंदरम की वो क्लिप शेयर की है जिसको लेकर बहुत बवाल हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने एक लंबा-चौड़ा नोट भी शेयर किया है। शशि कपूर स्कूल टाइम में जीनत अमान के क्रश हुआ करते थे और मजे की बात ये है कि अभिनेत्री ने अपनी पहली फिल्म में उन्हीं के साथ काम किया।

    Hero Image
    जीनत अमान और शशि कपूर किसिंग सीन (फोटो-इंस्टाग्राम)

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। जीनत अमान 70 और 80 के दशक में बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। अभिनेत्री ने फिल्मों में एंट्री के बाद से ही तहलका मचा दिया था। 'द रॉयल्स' में वापसी के साथ एक्ट्रेस ने जेन जी को कड़ी टक्कर दी और अपना चार्म फिर से कायम किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं जीनत

    जीनत अमान अपने करियर में कई स्टीरियोटाइप्स को तोड़ने के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस अपने जमाने की बोल्ड एक्ट्रेसेज में से एक थीं। अभिनेत्री कभी भी अलग दिखने से पीछे नहीं हटी हैं। अब भी, जीनत अपनी सोशल मीडिया उपस्थिति से दिल जीतना जारी रखती हैं।

    यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के स्टारआइकन जिनका एक बच्चे की मां पर आया दिल, शादी के बाद एयर होस्टेस से बनाया रिश्ता

    किसिंग सीन ने मचा दिया था हंगामा

    अभिनेत्री को अक्सर अपनी फिल्मों और को-स्टार्स के बारे में किस्से शेयर करते हुए देखा जाता है। अपने लेटेस्ट पोस्ट में, जीनत ने अपनी बोल्ड फिल्म,'सत्यम शिवम सुंदरम' के बारे में बात की है और बताया है कि कैसे फिल्म में उनके लुक के साथ-साथ उनके पहले किसिंग सीन ने हंगामा मचा दिया था।

    एक्ट्रेस ने शेयर किया मूवी का सीन

    अभिनेत्री ने शशि कपूर के साथ अपने पहले ऑन-स्क्रीन किस (Kiss) के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि शशि कपूर स्कूल में हर लड़की का क्रश हुआ करते थे इसलिए जब मैंने उनके साथ काम किया तो मेरे लिए वो बहुत बड़ा पल था।

    View this post on Instagram

    A post shared by Zeenat Aman (@thezeenataman)

    कहां हुई थी शशि कपूर से पहली मुलाकात

    अपने उस अनुभव के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा। जीनत ने लिखा,'अपनी चमकती आंखों और आकर्षक खूबियों के साथ,शशि कपूर हर भारतीय स्कूल गर्ल की फैंटेसी में शामिल थे! मैं भी इनमें शामिल हूं। जब मैंने उन्हें पहली बार देखा, तब मैं बोर्डिंग स्कूल में थी। वे शेक्सपियरना थिएटर कंपनी के सदस्यों (जिसमें उनकी भावी पत्नी जेनिफर भी शामिल थीं) के साथ शेक्सपियर का प्रदर्शन करने के लिए पंचगनी आए थे! अपनी परफॉर्मेंस से उन्होंने लड़कियों को दीवाना बना लिया था।'

    एक झलक के लिए तरसते थे लोग

    जीनत ने आगे लिखा,'मेरी किस्मत अच्छी थी। शशि साउथ बॉम्बे में रहते थे और मेरे घर से कुछ ही दूरी पर उनका घर था। अब पड़ोसी तो बातें किया ही करते हैं। जल्द ही यह बात फैल गई कि शशि कपूर की शाम को ठीक 6 बजे घूमने की आदत है। मैं और मेरी सहेलियां पूरी सर्दियों की छुट्टियां अपने माता-पिता को यह समझाने में बिता देते थे कि हमें ताजी हवा की जरूरत है। हमारी सेहत के लिए शाम की सैर जरूरी है। इसमें कोई दोराय नहीं कि इस दौरान हम बस यही उम्मीद कर रहे होते कि बस कैसे भी फिल्म स्टार की एक झलक मिल जाए'!

    जीनत अमान ने हाल ही में नेटफ्लिक्स की सीरीज द रॉयल्स से कमबैक किया था। शो में साक्षी तंवर, नोरा फतेही, चंकी पांडे, विहान समत, काव्या त्रेहान, मिलिंद सोमन, डिनो मोरिया, सुमुखी सुरेश, उदित अरोड़ा, लिसा मिश्रा और ल्यूक केनी नजर आए थे।

    यह भी पढ़ें: 'सबसे टफ सीन...' जब Raza Murad को अपनी बहन के साथ शूट करना पड़ा था दुष्कर्म का सीन, एक्ट्रेस ने करवाया था राजी