Animal Worldwide Collection: बॉक्स ऑफिस पर अब भी शिकार कर रही है Animal, 'डंकी' और 'सालार' लगा पाएंगे ब्रेक?
Animal Worldwide Collection रणबीर कपूर और बॉबी देओल की फिल्म एनिमल की रफ्तार दुनियाभर में कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। वर्ल्डवाइड संदीप रेड्डी की फिल्म का सिक्का अब भी बॉक्स ऑफिस पर चल रहा है। अब भी ये एनिमल एक के बाद एक फिल्म का शिकार रही है। 20वें दिन भी मूवी का कलेक्शन काफी जोरदार हुआ।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Animal Worldwide Collection Day 20 Box Office: रणबीर कपूर का सिक्का बॉलीवुड में चल पड़ा है। शाह रुख खान के बाद वह इस साल बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारे बन चुके हैं।
रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' ने 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस फिल्म से विक्की कौशल की मूवी 'सैम बहादुर' ने टक्कर ली थी। दोनों ही फिल्मों का कलेक्शन काफी अच्छा हुआ, लेकिन 'एनिमल' ने टाइगर 3 से लेकर गदर 2 तक बड़ी-बड़ी फिल्मों को इंडिया और दुनियाभर में कमाई के मामले में पटखनी दे दी।
बॉबी देओल और रणबीर कपूर की मूवी की रिलीज को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 20 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन वर्ल्डवाइड फिल्म एक-एक दिन पर काफी अच्छा बिजनेस कर ली है। चलिए जानते हैं वर्ल्डवाइड 'एनिमल' ने 20 दिन के आंकड़ें-
वर्ल्ड वाइड 'एनिमल' का शिकार है जारी
एनिमल की रफ्तार 20 दिन बाद इंडियन बॉक्स ऑफिस पर भले ही काफी धीमी हो चुकी है, लेकिन वर्ल्डवाइड रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)की फिल्म का जलवा अब भी जारी है। मंगलवार तक टोटल 843 करोड़ के करीब बिजनेस करने वाली इस मूवी ने बुधवार को भी कमाल कर दिखाया है।
सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनिमल ने वर्किंग डेज पर वर्ल्डवाइड टोटल 851 करोड़ का कारोबार कर लिया है। इस फिल्म ने बुधवार को सिंगल डे पर वर्ल्डवाइड लगभग 8 करोड़ तक की कमाई की है। ओवरसीज कलेक्शन की बात करें तो एनिमल ने टोटल 227 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।
एनिमल 20 डेज वर्ल्डवाइड कलेक्शन
एनिमल ने वर्ल्ड वाइड किया इतना बिजनेस | 851 करोड़ रुपए |
एनिमल ओवरसीज कलेक्शन | 227 करोड़ रुपए |
एनिमल सिंगल डे बुधवार कमाई | 8 करोड़ रुपए |
'डंकी' और 'सालार' लगा सकेंगी 'एनिमल' पर ग्रहण
रणबीर कपूर-बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना स्टारर 'एनिमल' अब तक तो दुनियाभर में 20 दिनों तक तो बुलेट ट्रेन की रफ्तार से आगे बढ़ी, लेकिन अब इस फिल्म पर ब्रेक लगाने की तैयार शाह रुख खान की 'डंकी' और प्रभास की सालार कर चुकी है।
शाह रुख खान की डंकी जहां 21 दिसंबर यानी कि आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, तो वहीं सालार कल यानी कि 22 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज हो रही है। क्योंकि, ये दोनों ही फिल्में काफी बड़ी हैं, ऐसे में देखना ये है कि इनके आने से 'एनिमल' के कलेक्शन पर कितना असर पड़ता है।
यह भी पढ़ें: Animal Worldwide Collection: रविवार को दुनियाभर 'एनिमल' ने मचा दिया गदर, 900 करोड़ की तरफ तेजी से बढ़ाए कदम