Hari Hara Veera Mallu Box Office Collection: 'सैयारा' की आंधी में पवन कल्याण की फिल्म का सूपड़ा साफ, लुढ़का पारा
Hari Hara Veera Mallu Box Office Collection Day 3 पवन कल्याण अभिनीत इस फिल्म ने धमाकेदार शुरुआत की लेकिन शुक्रवार को पहले दिन की गति बरकरार नहीं रख पाई। इसकी कमाई में 74.71 प्रतिशत की भारी गिरावट आई है। कई भाषाओं में रिलीज हुई यह पैन इंडिया टॉलीवुड फिल्म तमिल और मलयालम में भी कोई खास कमाल नहीं कर पाई।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पवन कल्याण की एक्शन फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस एक्शन फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं क्योंकि फिल्म ने एडवांस बुकिंग में अच्छा कलेक्शन किया था। लेकिन ऐसा लग रहा है कि ये दर्शकों के दिलों को छू नहीं पाई।
विदेशों में भी लुढ़की कमाई
वर्ड ऑफ माउथ के चलते फिल्म ने पहले दिन जबरदस्त कलेक्शन किया और 34 करोड़ की ओपनिंग ली। लेकिन खराब रिव्यू ने फिल्म का साथ ज्यादा नहीं दिया। भारत में नहीं बल्कि विदेशों में भी कमाई में भारी गिरावट का सामना करना पड़ा। फिल्म हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सहित कई भाषाओं में रिलीज हुई। लेकिन इसका मुख्य आकर्षण तेलुगु भाषी क्षेत्रों में ही बना हुआ है। नॉन-तेलुगु वर्जन को अभी तक लिमिटेड स्क्रीन पर ही दिखाया गया है।
कितना रहा तीसरे दिन का कलेक्शन?
फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली। दूसरे दिन फिल्म ने 8 करोड़ का कलेक्श किया और अब तीसरे दिन अर्ली ट्रेड्स भी आ गए हैं। फिल्म ने सैकनिल्क के मुताबिक 5.75 करोड़ का कलेक्शन किया। इस हिसाब से कुल कलेक्शन सभी भाषाओं में 61.22 करोड़ रुपये रहा।
क्या था फिल्म का बजट
लगभग 300 करोड़ रुपये के प्रोडक्शन बजट में बनी इस फिल्म से काफी उम्मीद थी। इसे साल की सबसे ज्यादा दर्शकों को खींचने वाली फिल्म माना जा रहा था। हालांकि, दूसरे दिन के प्रदर्शन ने इन उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। कल्याण की हालिया फिल्मों में भी मजबूत शुरुआत के बाद भारी गिरावट का यह चलन देखा गया है। उनकी 2023 में रिलीज़ होने वाली फिल्म 'ब्रो' ने 30 करोड़ रुपये से शुरुआत की, लेकिन घरेलू स्तर पर 83 करोड़ रुपये तक ही सीमित रही। इसी तरह, 'भीमला नायक' (2022) और 'वकील साब' (2021) ने भी पहले दिन 37 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई की, लेकिन दोनों ही 100 करोड़ रुपये से थोड़ा ज़्यादा पर बंद हुईं।
आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री बनने के बाद पवन कल्याण की पहली रिलीज "हरि हर वीरा मल्लू" थी। एएम ज्योति कृष्णा और कृष जगरलामुदी द्वारा निर्देशित इस हिस्टोरिकल ड्रामा में निधि अग्रवाल और बॉबी देओल ने अभिनय किया है।
यह भी पढ़ें- Hari Hara Veera Mallu Box Office Collection Day 2: सैयारा से खौफ खा गए पवन कल्याण? दूसरे दिन लुढ़की कमाई
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।