Anupamaa के 'अनुज' ने खरीदी नई कार, पत्नी ने गौरव खन्ना को बताया हस्बैंक, वीडियो हुआ वायरल
Anupamaa Gaurav Khanna New Car अनुपमा शो में अनुज की अहम भूमिका निभाने वाले गौरव खन्ना की पत्नी ने एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने जानकारी दी है कि उन्हें उनकी पत्नी ने एक नई गाड़ी उपहार में दी है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Anupamaa Gaurav Khanna New Car: अनुपमा में अनुज को भूमिका निभाने वाले गौरव खन्ना ने अपने लिए एक खूबसूरत नई गाड़ी खरीदी है। इससे उनकी पत्नी काफी खुश हो गई है। उनकी आंखों से आंसू बह निकले है। गौरव खन्ना काफी अच्छे कलाकार माने जाते है। उनकी भूमिकाएं काफी पसंद की जाती है।
गौरव खन्ना अनुज की भूमिका से दर्शकों के दिलों पर छाए हुए हैं
गौरव खन्ना अनुज की भूमिका से दर्शकों के दिलों पर छाए हुए हैं। दरअसल अनुपमा टीवी पर टीआरपी में अक्सर नंबर वन रहता है। इस शो में उनके अलावा रूपाली गांगुली की अहम भूमिका है। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है। दोनों की केमिस्ट्री के कारण ही शो टीआरपी में चार्टबस्टर रहता है।
गौरव खन्ना की पत्नी भावुक हो गई
अब गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें अपनी नई चमचमाती गाड़ी दिखाते हुए देखा जा सकता है। नई गाड़ी को देखकर उनकी पत्नी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वह भावुक हो गई। दोनों को गाड़ी को शोरूम में लेते हुए देखा जा सकता है। आकांक्षा भावुक हो गई है और वह आगे की सीट पर बैठी हुई है। उनके बगल में उनके पति नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
आकांक्षा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'थैंक यू माई हस्बैंक गौरव खन्ना'
आकांक्षा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'तो यह हुआ है। थैंक यू माई हस्बैंक गौरव खन्ना।' उन्होंने इसे एक शानदार गिफ्ट भी बताया है। गौरव खन्ना के फैंस वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर काफी उत्साहित हो गए हैं। कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है। कई फैंस ने गौरव खन्ना की सोच की भी सराहना की है। वहीं कई लोगों ने दोनों की जोड़ी की भी प्रशंसा की है।
रूपाली गांगुली ने खुद को एक लग्जरी कार गिफ्ट की थी
गौरतलब है कि कुछ महीनों पहले अनुपमा की रूपाली गांगुली ने खुद को एक लग्जरी कार गिफ्ट की थी। इसमें वह अपने परिवार के साथ नजर आ रही थी। गौरव खन्ना सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय है। वह अक्सर रूपाली गांगुली के साथ बनाए गए रील वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं जो कि काफी वायरल होते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।