Bigg Boss 19 Winner: तान्या मित्तल ने गौरव खन्ना की जीत पर कसा तंज, बोलीं- 'GK ने कुछ किया क्या...'
Bigg Boss 19 Winner: टीवी एक्टर गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) बिग बॉस सीजन 19 की ट्रॉफी अपने नाम कर चुके हैं। शो जीतने के बाद तान्या मित्तल (Tanya Mittal ...और पढ़ें

गौरव खन्ना के बिग बॉस 19 की जीत पर तान्या मित्तल ने कसा तंज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 (Bigg Boss Season 19 Winner) के विनर बन गए हैं। शो में हमेशा से ही गौरव के गेम पर सवाल उठते आए हैं। अब उनकी जीत पर टॉप 5 में रहीं तान्या मित्तल (Tanya Mittal) ने रिएक्ट किया है।
7 दिसंबर को बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले थे। टॉप 5 में तान्या, अमाल मलिक, गौरव, फरहाना भट्ट और प्रणित मोरे थे। तान्या चौथे पायदान पर रहीं, जबकि गौरव ने सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की। शुरू से ही तान्या समेत बाकी घरवालों ने गौरव के शो में कंट्रीब्यूशन पर सवाल उठाया है। एक बार तान्या ने यह भी कहा था कि 'जीके अब क्या करेगा?'
तान्या मित्तल ने गौरव खन्ना की जीत पर कसा तंज
अब बिग बॉस 19 की ट्रॉफी गौरव खन्ना जीत गए हैं और तान्या ने उनकी जीत पर इशारों-इशारों में ताना मारा है। शो खत्म होने के बाद मीडिया संग बातचीत में तान्या से पूछा कि वह हमेशा कहती थीं कि जीके क्या करेगा, लेकिन अब वह ट्रॉफी जीत गए हैं। इस पर तान्या ने कहा, "जीके ने अभी कुछ किया क्या? जीके कुछ करे, नहीं करे। मुझे क्या फर्क पड़ता है। मेरी दुनिया तो मेरे इर्द-गिर्द घूम रही है ना।"
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 Grand Finale: मिल गए Top 2 फाइनलिस्ट! सलमान खान स्टेज पर इनमें से एक को बनाएंगे Winner?
"Gk ne kuch kiya kya"🤣🤣🤣
— Shruti Agarwal (@mhoonna) December 7, 2025
Tanya do it again please. Yeh ladki🤣🤣 Everyone knows GK is the worst winner, he even broke MC stan record of being the worst winner lmao#TanyaMittal #BiggBoss19 pic.twitter.com/gmNMr8q7IB
फरहाना भट्ट के हाथ से फिसली ट्रॉफी
बिग बॉस 19 के फिनाले में पहुंचने वाले पांच कंटेस्टेंट्स में गौरव जीते। फरहाना भट्ट (Farrhana Bhatt) पहली रनर-अप रहीं, वहीं प्रणित मोरे दूसरे रनर-अप रहें। तान्या टॉप 4 में आईं और अमाल पांचवें पायदान पर पहुंच पाए। उम्मीद लगाई जा रही थी कि बिग बॉस की विनर फरहाना रहेंगी, लेकिन गौरव खन्ना के हाथ में ट्रॉफी आई। फरहाना भी शुरू से ही उनके कंट्रीब्यूशन पर सवाल उठाती रही हैं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना ने जीता बिग बॉस 19 का खिताब, टूट गया इस कंटेस्टेंट का ट्रॉफी जीतने का सपना

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।