अपने 'कर्ण' को याद कर फूट-फूटकर रोए महाभारत के 'अर्जुन', वीडियो देख नम हो जाएंगी आंखें
पंकज धीर के निधन ने उनके करीबी दोस्त और महाभारत में अर्जुन का किरदार निभा चुके अभिनेता फिरोज खान को पूरी तरह से तोड़कर रख दिया है। उन्होंने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसे देखकर फैंस का दिल पूरी तरह से पसीज गया है। फैंस उन्हें खुद को संभालने की सलाह दे रहे हैं।
-1760526710320.webp)
पंकज धीर को याद कर रो पड़े महाभारत के 'अर्जुन'/ फोटो- Instagram
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पंकज धीर के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। लंबे समय से कैंसर से जूझते हुए अभिनेता ने 68 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। पिछले 40 सालों में पंकज धीर ने बॉलीवुड और टीवी पर कई अलग-अलग पावरफुल भूमिका निभाकर फैंस का दिल जीता।
अभिनेता को मुख्य रूप से 'महाभारत' में 'कर्ण' के किरदार के लिए जाना जाता है। इस भूमिका में उन्होंने फैंस के दिलों पर एक अलग छाप छोड़ी है। उनके निधन के बाद फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। हालांकि, इस बीच ही अब 'महाभारत' में 'अर्जुन' का किरदार निभा चुके और पंकज धीर के करीबी दोस्त फिरोज खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर निश्चित रूप से फैंस का दिल पसीज जाएगा।
महाभारत के 'अर्जुन' का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाने वाले अभिनेता फिरोज खान ने दोस्त पंकज धीर के निधन के बाद हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसे देखकर फैंस की आंखें भी नम हो चुकी हैं। वह उन्हें याद करते हुए कहते हैं,
यह भी पढ़ें- Pankaj Dheer Death: 'महाभारत' में कर्ण बनने के लिए पंकज धीर को मिली इतनी फीस, एक एपिसोड के लिए वसूलते थे इतनी रकम!
"बहुत ही हैवी हार्ट से मुझे आपको ये बताना पड़ रहा कि मेरे करीबी दोस्त पंकज धीर हमें छोड़कर स्वर्ग चले गए हैं। वह हर तरीके से एक जेंटलमैन थे। सबसे खूबसूरत चीज ये है कि सबकुछ जानते हुए भी अपने आसपास के लोगों के लिए मुस्कुराते रहते थे। हम तुम्हें बहुत मिस करेंगे पीगी पीडी। आपकी तरह एक अच्छा व्यक्ति बहुत ही कम देखने को मिलता है। मैं तुम्हें सलाम करता हूं, उस हर चीज के लिए जो हमने साथ में की है, जितना भी काम हमने साथ में किया है। स्कूल में क्रिकेट खेलने से लेकर 'महाभारत' में साथ में काम करने तक। लव यू पंकज धीर और मैं आपको हमेशा मिस करूंगा। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे"।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर फैंस ने दी श्रद्धांजलि
फिरोज खान की इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस उन्हें खुद को संभालने के लिए कह रहे हैं और साथ ही सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "सर आज सुबह ही मैं महाभारत देख रहा था, उनके निधन की खबर बहुत ही दर्दनाक है। हमारे अर्जुन आप अपना ध्यान रखिये। आज हमने अपने कर्ण को खो दिया है"।
दूसरे यूजर ने लिखा, "बहुत दुख हुआ यह जानकर मेरे पसंदीदा कैरेक्टर थे कर्ण पंकज धीर"। एक और अन्य यूजर ने लिखा, "कुछ दिनों पहले ही आप पंकज सर और पुनीत सर फराह मैम के कुकिंग शो में दिखाई दिए थे, अचानक ये क्या हो गया"। महाभारत का निर्देशन बी आर चोपड़ा ने किया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।