Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूनी रही Shefali Jariwala के मुंह बोले भाई हिंदुस्तानी भाऊ की कलाई, पति पराग त्यागी ने किसे बांधी राखी?

    टीवी एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) का निधन हर किसी के लिए शॉकिंग रहा। कांटा लगा गर्ल फेमस इंफ्लुएंसर हिंदुस्तानी भाऊ को अपना मुंह बोला भाई मानती थीं और उन्हें राखी बांधा करती थीं। लेकिन इस पर भाऊ की कलाई सूनी रही है। इसके अलावा कांटा लगा गर्ल के पति पराग त्यागी ने पत्नी की जगह किसे राखी बांधी हैं।

    By Ashish Rajendra Edited By: Ashish Rajendra Updated: Sun, 10 Aug 2025 09:01 AM (IST)
    Hero Image
    हिंदुस्तानी भाऊ, शेफाली जरीवाला और पराग त्यागी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत में भी रक्षा बंधन के पार्वन पर्व की धूम देखने को मिली है। तमाम फिल्मी सितारों ने अपने-अपने भाई-बहन के साथ मिलकर इस त्योहार को सेलिब्रेट किया है। लेकिन कुछ ऐसे भी रहे, जिनकी कलाई इस राखी पर सूनी रही। दिवंगत टीवी एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हिंदुस्तानी भाऊ को अपना मुंह बोला भाई मानती थीं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे में अब उनकी मौत के बाद इस बार भाऊ का रक्षा बंधन फीका रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसको लेकर एक पोस्ट भी शेयर किया है। इसके अलावा कांटा लगा गर्ल के पति पराग त्यागी की अपनी पत्नी की तरफ से एक खास शख्स को राखी बांधी है। 

    सूनी रही हिंदुस्तानी भाऊ की कलाई

    बिग बॉस सीजन 13 में शेफाली जरीवाला और हिंदुस्तानी भाऊ ने एक साथ हिस्सा लिया था। सलमान खान के इस रियलिटी शो से ही इनके बीच भाई-बहन का रिश्ता पनप गया। हर साल शेफाली हिंदुस्तानी भाऊ की कलाई पर राखी बांधकर रक्षा बंधन मनाती थीं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है, क्योंकि बीते 27 जून को हुई कांटा लगा गर्ल की मौत के बाद से सब कुछ बदल गया है।

    हिंदुस्तानी भाऊ ने राखी के खास दिन पर इंस्टाग्राम पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है, जिसमें शेफाली उनके साथ दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- रक्षा बंधन की शुभकामनाएं बेटा, आज मैंने खुद तेरे नाम की राखी को बांध लिया। मिस यू। 

    यह भी पढ़ें- Payal Rohtagi ने Shefali Jariwala की मौत का उड़ाया मजाक, फैंस बोले - 'शर्म आनी चाहिए'

    View this post on Instagram

    A post shared by Pari aur Simba ke Papa (@paragtyagi)

    हिंदुस्तानी भाऊ के इस इमोशनल पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट में मिस यू शेफाली लिखककर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बताया जाता है कि 42 साल की उम्र में फास्टिंग के बाद एंटी एजिंग ट्रीटेमेंट की दवाइयों के चलते हुए साइड इफेक्ट्स के चलते हुई थी। इसके बाद हिंदुस्तानी भाऊ सहित शेफाली के तमाम फैंस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

    पराग त्यागी ने किसे बांधी राखी

    रक्षा बंधन के खास मौके पर शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पराग अपनी पत्नी के जगह खुद पेट को राखी बांधते हुए नजर आ रहे हैं। उनके इस वीडियो को देखकर आपका भी दिल पिघल जाएगा। कुल मिलाकर कहा जाए तो शेफाली जरीवाला के आस्मिक निधन से हर किसी को बड़ा झटका लगा है। 

    यह भी पढ़ें- Shefali Jariwala Postmortem: कब आएगी शेफाली जरीवाला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट? मौत की गुत्थी का सुलझेगा राज