Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    26 एपिसोड, 8.3 रेटिंग... रामायण और महाभारत जितना पॉपुलर था दूरदर्शन का ये सुपरहिट शो, खर्च हुए थे 26 लाख!

    Updated: Fri, 16 Jan 2026 04:25 PM (IST)

    80 के दशक में दूरदर्शन पर एक टीवी सीरियल आया था जिसने दर्शकों को दीवाना बना दिया था। यह टीवी पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले क्लासिक शोज में से एक था जि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    दूरदर्शन का सुपरहिट क्लासिक शो। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    स्मार्ट व्यू- पूरी खबर, कम शब्दों में

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 80 और 90 का दशक टेलीविजन के लिए सुनहरा दौर रहा। उस वक्त टीवी चैनल्स के नाम पर सिर्फ एक दूरदर्शन (Doordarshan) था। बड़े-बड़े डायरेक्टर्स, एक्टर्स और प्रोड्यूसर्स फिल्मों के साथ-साथ टीवी की ओर भी रुख कर रहे थे। उस वक्त ऐसे-ऐसे शोज बने जो क्लासिक कल्ट की लिस्ट में शामिल हो गए।

    इस बात को झुठलाया नहीं जा सकता है कि 80 के दशक में रामानंद सागर के पौराणिक सीरियल रामायण (Ramayan) और बीआर चोपड़ा की महाभारत (Mahabharat) ने दूरदर्शन पर धमाल मचा दिया था। यह सीरियल्स क्लासिक कल्ट गिने जाते थे। मगर इसी दौर में एक और सीरियल आया था जिसने दर्शकों के दिलों पर ऐसी छाप छोड़ी जिसका असर आज भी नहीं कम हुआ है।

    26 एपिसोड से दूरदर्शन पर रचा था इतिहास

    यह शो दूरदर्शन (Doordarshan) पर सबसे ज्यादा देखने जाने वाले शोज में से एक था। दिलचस्प बात है कि इस शो के सिर्फ 26 एपिसोड्स आए थे। कहानी सस्पेंस, धोखा, सच्चाई और ब ऱ पर आ  ए क साल, 26 एपिसोड और 8.3 रेटिंग के साथ यह शो क्लासिक कल्ट बन गया। इसने सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। यह सीरियल रामानंद सागर (Ramanand Sagar) का ही था जिन्होंने रामायण जैसा सुपरहिट पौराणिक शो बनाया था।

    राम-सीता भी थे शो का हिस्सा

    दिलचस्प बात यह था कि रामानंद सागर के इस शो में भी रामायण के ऑन-स्क्रीन राम (अरुण गोविल) और सीता (दीपिका चिखलिया) भी नजर आए थे। शो सुपरहिट हुआ और यह क्लासिक कल्ट बन गया। जिस शो की हम बात कर रहे हैं, वो है विक्रम और बेताल (Vikram Aur Betaal)। विक्रम का किरदार अरुण गोविल ने निभाया था जबकि बेताल बॉलीवुड एक्टर सज्जन बने थे।

    Vikram aur betaal

    क्या था विक्रम और बेताल की कहानी?

    विक्रम और बेताल एक पौराणिक शो था जो 1985 में दूरदर्शन पर टेलीकास्ट हुआ था और रामायण के बाद 1988 में फिर से टेलीकास्ट किया गया था। शो की कहानी 'बेताल पचीसी' पर आधारित था जिसे 11वीं सदी में कश्मीरी कवि सोमदेव भट्ट ने लिखा था। इसमें बुद्धिमान राजा विक्रमादित्य को चतुर भूत बेताल की कहानी दिखाई गई है। विक्रम और बेताल में दिखाया गया है कि राजा विक्रमादित्य को एक प्रतिज्ञा पूरी करने के लिए बेताल की लाश को पेड़ की चोटी से हटाकर चुपचाप अपने कंधे पर रखकर दूसरी जगह ले जाना था।

    यह भी पढ़ें- कहां गया Vikram-Betaal का बेताल? टीवी पर पिशाच बना था ये बॉलीवुड सुपरस्टार

    Vikram Betaal

    कम बजट में बना था शो

    रास्ते में बेताल की आत्मा (लाश में) राजा को एक कहानी सुनाती थी और कहानी पूरी होने के बाद बेताल एक सवाल पूछता था कि अगर राजा को जवाब पता है, तो उसे जवाब देना ही होगा, नहीं तो वह उसका सिर हजार टुकड़ों में तोड़ देगा। इस तरह बेताल ने विक्रमादित्य को कुल 25 कहानियां सुनाईं। यह शो सुपर-डुपर हिट रहा। यह उन लोगों के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था जिन्होंने कहा था कि यह शो काम नहीं करेगा। मगर कम बजट में बने विक्रम और बेताल ने दर्शकों को दीवाना बना दिया। 

    विक्रम और बेताल की शूटिंग कहां हुई थी?

    सागर वर्ल्ड के इंस्टाग्राम पेज के मुताबिक, विक्रम और बेताल के एक-एक एपिसोड को करीब 1 लाख रुपये में बनाया गया था। इस शो में कुल 26 एपिसोड थे, इस लिहाज से इसे बनाने में 26 लाख रुपये खर्च हुए थे। इस शो की शूटिंग प्रेम सागर के घर सागर विला में ही शूट हुई थी। यह हर रविवार को शाम 4.30 बजे दूरदर्शन पर टेलीकास्ट होता था। 

    यह भी पढ़ें- गुमनामी के अंधेरे में जी रहा बचपन का सुपरहीरो 'जूनियर-जी', एक्टिंग से सालों से है दूर!