Kurukshetra OTT Release: ओटीटी पर छिड़ेगा धर्म और अधर्म के यु्द्ध, कब और कहां रिलीज होगी 'कुरुक्षेत्र'?
Kurukshetra Web Series महाभारत (Mahabharat) पर फिल्ममेकर्स लंबे समय से फिल्में बनाते आ रहे हैं। अब इस महाकाव्य पर वेब सीरीज भी बनी है जिसमें कुरुक्षेत्र के युद्ध को दर्शाया जाएगा। सीरीज का नाम कुरुक्षेत्र और ओटीटी पर इसकी रिलीज डेट का एलान मेकर्स की तरफ से कर दिया गया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। माइथोलॉकिल जॉनर आज के दौर में फिल्ममेकर्स की पहली पसंद बन गया है। फिर चाहें रामायण हो या फिर महाभारत, इन महाकाव्य की कहानियां फैंस को सिनेमा में देखने को मिल रही है। इस कड़ी में अब ओटीटी पर भी एक पौराणिक कहानी वाली वेब सीरीज का एलान हो गया है, जिसका नाम कुरुक्षेत्र (Kurukshetra) है।
सीरीज के टाइटल से साफ होता है कि इसमें महाभारत (Mahabharat) के युद्ध मैदान कुरुक्षेत्र के बारे में दिखाया जाएगा। इस माइथोलॉजिकल वेब सीरीज की ओटीटी रिलीज का मेकर्स की तरफ से एलान कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि ये कब और कहां ऑनलाइन (Kurukshetra OTT Release Date) स्ट्रीम की जाएगी।
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी कुरुक्षेत्र
मौजूदा समय में माइथोलॉजिकल एनिमेटेड फिल्म के तौर पर महावतार नरसिम्हा का धमाल देखने को मिला है। सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस पर इसकी धाक बनी रही। अब एक एनिमेटेड वेब सीरीज के तौर कुरुक्षेत्र आ रही है, जिसकी ओटीटी रिलीज की घोषणा फेमस प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की तरफ से की गई है।
फोटो क्रेडिट- नेटफ्लिक्स
यह भी पढ़ें- भूल जाएंगे Drishyam जब देखेंगे इन 5 फिल्मों का सस्पेंस, बाप क्लाइमेक्स वाली ये फिल्में OTT पर मौजूद
सीरीज का एक प्रोमो वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण सहित महाभारत के बाकी सारे किरदार नजर आ रहे हैं। गौर किया जाए इस सीरीज की रिलीज डेट की तरफ तो 10 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इस माइथोलॉजिकल वेब सीरीज को स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि, ये कितने एपिसोड होगी, इसके बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Shankhnaad ke sath arambh hoga dharm aur adharm ka mahayudh ⚔🔥
Watch Kurukshetra, out 10 October, only on Netflix.#KurukshetraOnNetflix pic.twitter.com/z4shkPyu1g
— Netflix India (@NetflixIndia) September 10, 2025
लेकिन कुरुक्षेत्र की अनाउंसमेंट के बाद से फैंस की एक्साइटमेंट काफी हाई हो गई है और हर कोई इसकी रिलीज के एक्साइटेड नजर आ रहा है। माना जा रहा है कि महावतार नरसिम्हा की तरह सीरीज कुरुक्षेत्र भी ऑडियंस का दिल आसानी से जीत लेगी। मालूम हो इससे पहले भी महाभारत को लेकर भी कई एनिमेटेड फिल्में और सीरीज बन चुकी हैं।
सीरीज में दिखेगा महाभारत का रंग
बी आर चोपड़ा की दूरदर्शन पर 80 के दशक में आने वाली महाभारत कल्ट मानी जाती है। उस जैसा पौराणिक कहानी वाला शो अब तक नहीं बन पाया है। उम्मीद लगाई जा रही है कि नेटफ्लिक्स की एनिमेटेड सीरीज कुरुक्षेत्र में भी महाभारत का वह पुराना रंग देखने को मिले, जो फैंस के दिलों में जगह बना ले।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।