Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कौन हैं Special Ops Season 2 की डॉक्टर हरमिंदर गिल? रियल लाइफ में बोल्डनेस देख उड़ जाएंगे होश

    Updated: Sat, 19 Jul 2025 08:20 PM (IST)

    ओटीटी पर स्पेशल ऑप्स का सीजन 2 रिलीज हो गया है जिसमें कामाक्षी भट्ट ने डॉक्टर हरमिंदर गिल का किरदार निभाया है। उनकी परफॉर्मेंस को काफी सराहा जा रहा है। कामाक्षी एक भारतीय अभिनेत्री हैं और इससे पहले भी कई प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकी हैं। स्पेशल ऑप्स में उनकी दमदार एक्टिंग ने दर्शकों को दीवाना बना दिया है।

    Hero Image
    स्पेशल ऑप्स सीजन 2 की डॉक्टर हरमिंदर गिल कौन हैं (Photo Credit- Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी लवर्स के बीच नई सीरीज की सबसे ज्यादा चर्चा चलती है। खासकर हिट सीरीज के नए सीजन की। हाल ही में स्पेशल ऑप्स का सीजीन 2 रिलीज हुआ है। इसमें नजर आने वाले सभी पॉपुलर कलाकारों के काम को सराहा जा रहा है। केके मेनन ने अपने किरदार की जरूरत को बखूबी पूरा किया है। इसकी कहानी लोगों को पसंद भी आ रही है। आज बात डॉक्टर हरमिंदर गिल का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस के बारे में कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस एक्ट्रेस ने निभाया है हरमिंदर गिल का किरदार

    कामाक्षी भट्ट ने स्पेशल ऑप्स सीजन 2 में डॉक्टर हमिंदर गिल का किरदार निभाया है। सीरीज देखने वालों को उनकी परफॉर्मेंस दमदार लगी। सोशल मीडिया पर भी लोग उनके बारे में खूब चर्चा कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि वह इससे पहले किन-किन सीरीज और प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुकी हैं।

    कामाक्षी भट्ट के बारे में बता दें कि वह मुंबई में रहने वाली एक भारतीय अभिनेत्री हैं। लीड एक्ट्रेस के तौर पर उन्होंने तनिष्क के लिए एक लघु विज्ञापन फिल्म में काम किया था। इतना ही नहीं, उन्हें उनकी चर्चित फिल्म 'एक्सओ' के लिए कोरियाई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में एक्ट्रेस के पुरस्कार के लिए नामांकित भी किया गया। स्पेशल ऑप्स सीजन 2 में अपनी दमदार एक्टिंग की बदौलत उन्होंने सभी को दीवाना बना दिया।

    यह भी पढ़ें- Special Ops Season 2: दूसरे सीजन में भी हिम्मत दिखा पाए Kay Kay Menon? OTT पर आते ही दर्शकों ने किया रिव्यू

    रियल लाइफ में बेहद बोल्ड हैं कामाक्षी भट्ट

    एक्ट्रेस कामाक्षी भट्ट रियल लाइफ में स्टाइलिश आउटफिट कैरी करती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट को खूब पसंद किया जाता है। यंग गर्ल्स एक्ट्रेस की लुक से इंस्पिरेशन भी लेती हैं। वेस्टर्न हो या इंडियन कामाक्षी हर तरह की ड्रेस में बला की खूबसूरत लगती हैं। फिटनेस और एक्टिंग की बदौलत वह लोगों के दिलों पर राज करती हैं।

    क्या है स्पेशल ऑप्स 2 की कहानी?

    यह वेब सीरीज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के फायदे और नुकसान पर प्रकाश डालती है। लेखक नीरज पांडे, दीपक किंगरानी और बेनजीर अली फिदा की लिखित कहानी इशारा उस खतरे की ओर करती है, जो आने वाले दिनों में दो देशों के बीच की लड़ाई का कारण बन सकता है।

    हालांकि, कहानी आपको किसी तरह के समाधान तक तो नहीं पहुंचा पाएगी। लेकिन इस बारे में चेतावनी जरूर देती है कि साइबर युद्ध देश के लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है।

    यह भी पढ़ें- Special Ops 2 Review: नए मिशन के साथ उसी अंदाज में लौटे Kay Kay Menon, नहीं मिलेगा पलक झपकाने का मौका

    comedy show banner
    comedy show banner