हालैंड की हैट्रिक से नार्वे की बड़ी जीत, पुर्तगाल की आयरलैंड पर जीत
हालैंड ने नार्वे के लिए सिर्फ 46 मैचों में 51 गोल किए, जबकि रोनाल्डो अपने सर्वकालिक अंतरराष्ट्रीय पुरुष स्कोरिंग रिकॉर्ड 141 गोल को और आगे बढ़ाने में असफल रहे। दोनों खिलाड़ी अपने-अपने मैचों में एक-एक पेनाल्टी चूक गए। इजराइल के स्ट्राइकर अनन खलैली के आत्मघाती गोल ने नार्वे को 18 वें मिनट में बढ़त दिला दी थी।

नार्वे ने इजरायल को 5-0 से हराया। फाइल फोटो
लंदन, एपी। 2026 फीफा विश्व कप क्वालीफाइंग में शनिवार को एर्लिंग हालैंड ने नार्वे के लिए हैट्रिक लगाकर इजराइल के खिलाफ घरेलू मैदान पर 5-0 से जीत दर्ज करने में अहम योगदान दिया, जबकि आयरलैंड पर 1-0 से जीत में पुर्तगाल के स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो गोल नहीं कर सके। उनकी टीम के लिए एकमात्र गोल रुबेन नेवेस ने अतिरिक्त समय में किया।
हालैंड ने नार्वे के लिए सिर्फ 46 मैचों में 51 गोल किए, जबकि रोनाल्डो अपने सर्वकालिक अंतरराष्ट्रीय पुरुष स्कोरिंग रिकॉर्ड 141 गोल को और आगे बढ़ाने में असफल रहे। दोनों खिलाड़ी अपने-अपने मैचों में एक-एक पेनाल्टी चूक गए। इजराइल के स्ट्राइकर अनन खलैली के आत्मघाती गोल ने नार्वे को 18 वें मिनट में बढ़त दिला दी थी।
इस मैच से पहले फिलिस्तीन समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन भी किए। नार्वे ने अपने ग्रुप में अब तक सभी छह मैच जीत हैं और दूसरे स्थान पर काबिज इटली से छह अंक आगे है। पुर्तगाल जीत के साथ ग्रुप एफ में दूसरे स्थान पर काबिज हंगरी पर पांच अंकों की बढ़त बना ली। हंगरी ने डेनियल लुकाक्स और जोंबोर ग्रुबर के गोलों की मदद से आर्मेनिया को 2-0 से हराया।
स्पेन का दबदबा बरकरार
विश्व कप क्वालीफाइंग के अन्य मुकाबलों में यूरोपीय चैंपियन स्पेन ने जार्जिया को 2-0 से हराया। लगातार तीसरी जीत के साथ स्पेन नौ अंकों के साथ ग्रुप ई में शीर्ष पर है। वहीं, सर्बिया ने अल्बानिया को 1-0 से हराया और अंडोरा ने लातविया के साथ 2-2 से ड्रा खेला।
35 साल बाद विश्व कप में पहुंचने की करीब यूएई
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने शनिवार को एशियाई क्वालीफाइंग के चौथे दौर में ओमान को 2-1 से हरा दिया और अब 1990 के बाद पहली बार विश्व कप में पहुंचने के लिए मंगलवार को उसे कतर के विरुद्ध केवल ड्रॉ की आवश्यकता होगी।
ग्रुप बी में इराक ने इंडोनेशिया को 1-0 से हराकर मंगलवार को होने वाले मुकाबले से पहले सऊदी अरब के साथ अंकों की बराबरी कर ली। इराक को 1986 के बाद पहली बार विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने के लिए मंगलवार को जेद्दा में सऊदी अरब को हराना होगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।