Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रोनाल्डो ने दागा 140वां अंतरराष्ट्रीय गोल, विश्व कप क्वालीफायर मुकाबले में पुर्तगाल ने अर्मेनिया को 5-0 से रौंदा

    Updated: Sun, 07 Sep 2025 09:27 PM (IST)

    पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने छठे वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की। 40 वर्षीय दिग्गज ने आर्मेनिया के विरुद्ध विश्व कप क्वालीफायर में दो गोल दागे और अपनी टीम को 5-0 की बड़ी जीत दिलाई। इसके साथ ही रोनाल्डो 140 अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले पहले फुटबॉलर बन गए।

    Hero Image
    रोनाल्डो ने दागा 140वां अंतरराष्ट्रीय गोल। फाइल फोटो

     मैनचेस्टर, एपी। पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने छठे वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की। 40 वर्षीय दिग्गज ने आर्मेनिया के विरुद्ध विश्व कप क्वालीफायर में दो गोल दागे और अपनी टीम को 5-0 की बड़ी जीत दिलाई। रोनाल्डो अब मेंस अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 140 गोल के साथ शीर्ष स्कोरर हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उनका यह प्रदर्शन दिखाता है कि वे अब भी नए कीर्तिमान गढ़ने के लिए उतने ही प्रेरित हैं। पांच बार के चैंपियंस लीग विजेता और यूरो कप चैंपियन रोनाल्डो ने दोनों हॉफ में गोल किए, जिसमें दूसरा गोल करीब 25 मीटर की दूरी से शानदार शॉट था।

    पुर्तगाल ने दी जोटा को श्रद्धांजलि

    जाओ फेलिक्स ने भी दो गोल दागे, जबकि जाओ कांसलो ने एक गोल कर स्कोरलाइन को मजबूत किया। पुर्तगाल ने यह मुकाबला पूर्व खिलाड़ी डिओगो जोटा और उनके भाई आंद्रे सिल्वा को श्रद्धांजलि देते हुए खेला, जिनकी हाल ही में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। गोल के बाद रोनाल्डो ने आसमान की ओर इशारा कर उन्हें याद किया, जबकि कांसलो ने जोटा की मशहूर गेमिंग स्टाइल सेलिब्रेशन दोहराया।

    अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक गोल खिलाड़ी-

    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो- 140
    • लियोन मेसी- 114
    • अली देयाई- 108
    • सुनील छेत्री- 95
    • रोमेलू लुकाकू- 89
    • मोख्तर दहारी- 89

    इंग्लैंड भी जीता

    दूसरी ओर इंग्लैंड ने एंडोरा को 2-0 से हराकर क्वालीफाइंग में अपनी 100 प्रतिशत जीत की लय बनाए रखी, लेकिन थामस ट्यूशेल की टीम एक बार फिर प्रभावित नहीं कर पाई। क्रिश्चियन गार्सिया के आत्मघाती गोल और डेक्लन राइस के हेडर से जीत मिली, लेकिन हैरी केन गोल नहीं कर सके। ट्यूशेल ने माना, टीम की ऊर्जा और गुणवत्ता अच्छी थी, हमें और गोल करने चाहिए थे।

    अन्य मुकाबलों में सर्बिया ने लातविया को 1-0 से हराया। वहीं, आयरलैंड ने हंगरी के खिलाफ दो गोल से पिछड़ने के बाद 2-2 की बराबरी की, जिसमें एडम इदाह ने इंजरी टाइम में गोल किया। बोस्निया ने सैन मरीनो को 6-0 से हराया जबकि आस्टि्रया ने साइप्रस को 1-0 से मात दी।

    यह भी पढ़ें- एमबापे के गोल से फ्रांस विजयी शुरुआत, यूक्रेन को 2-0 से किया परास्त

    comedy show banner
    comedy show banner